West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

मुंह से क्यों आती है गंदी बदबू? दिन में दो बार करते हैं ब्रश फिर भी वही है हाल, ये हो सकती है वजह

मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए नियमित देखभाल के साथ शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करना बेहद जरूरी है. सही खानपान और अच्छी आदतें अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं.

Pinteres
Reepu Kumari

Treatment of Bad Breath: अगर आप रोजाना ब्रश करते हैं, फिर भी आपके मुंह से बदबू आती है. तो यह केवल ओरल हाइजीन की कमी का संकेत नहीं हो सकता. यह समस्या आपके शरीर में किसी महत्वपूर्ण विटामिन की कमी के कारण भी हो सकती है.

ऐसा कई बार होता है कि हम नियमित रूप से दांत साफ करते हैं, फ्लॉसिंग करते हैं और माउथवॉश का उपयोग करते हैं, फिर भी मुंह की दुर्गंध से परेशान रहते हैं. आइए जानें, यह किस विटामिन की कमी से हो सकता है और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है.

विटामिन सी की कमी हो सकती है वजह

मुंह की दुर्गंध (हैलिटोसिस) का एक मुख्य कारण शरीर में विटामिन सी की कमी हो सकता है. विटामिन सी, जिसे एस्कॉर्बिक एसिड भी कहा जाता है, हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है. यह मसूड़ों की सेहत बनाए रखने में भी मदद करता है. अगर शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाए, तो मसूड़ों में सूजन, खून आना, और संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो बदबू का कारण बनती हैं.

विटामिन डी की कमी का असर

विटामिन डी की कमी भी मुंह की दुर्गंध से जुड़ी हो सकती है. यह विटामिन ओरल केविटी में बैक्टीरिया को नियंत्रित करने और दांतों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है. अगर विटामिन डी की कमी हो, तो मसूड़ों में संक्रमण और प्लाक का निर्माण बढ़ सकता है, जिससे दुर्गंध की समस्या हो सकती है.

डिहाइड्रेशन और अन्य कारण

विटामिन की कमी के अलावा, डिहाइड्रेशन और खराब पाचन तंत्र भी मुंह की बदबू का कारण बन सकते हैं. पानी की कमी से मुंह सूख जाता है, और लार का निर्माण कम हो जाता है, जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद करता है.

समाधान और रोकथाम

1.संतुलित आहार: विटामिन सी के लिए संतरा, नींबू, आंवला, और स्ट्रॉबेरी खाएं. विटामिन डी के लिए दूध, अंडे, और धूप का सेवन करें.
2.ओरल हाइजीन: दिन में दो बार ब्रश करें, फ्लॉसिंग करें और माउथवॉश का इस्तेमाल करें.
3.पानी पिएं: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. 
4. डॉक्टर से संपर्क करें: अगर समस्या बनी रहती है, तो डॉक्टर से परामर्श लें और विटामिन सप्लिमेंट्स लेने पर विचार करें.