Mango Leaf Benefits: डायबिटीज, मोटोपा से दिल की बीमारी तक, आम की पत्ती से मिलेगी राहत; जानें कैसे करें इस्तेमाल
Mango Leaf Benefits: आम के पत्तों की चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम, वजन बढ़ने, सांस की समस्या और इम्यूनिटी की कमजोरी में मदद करते हैं. इसे रोजाना सुबह खाली पेट पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.
Mango Leaf Benefits: आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन इसके पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. आयुर्वेद में आम की पत्तियों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जा रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि आम के पत्तों से बनी चाय शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है. इसमें विटामिन A, C, E और B कॉम्प्लेक्स के साथ फ्लेवेनॉइड, फिनोल, सोडियम, कैल्शियम, आयरन, जिंक और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर के लिए नेचुरल मल्टीविटामिन पैक की तरह काम करते हैं.
डायबिटीज के मरीजों के लिए आम के पत्तों की चाय किसी वरदान से कम नहीं है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसमें मौजूद टैनिन्स और एंथोसायनिन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट इस चाय का सेवन करने से शुगर लेवल स्थिर रहता है और इंसुलिन फंक्शन भी बेहतर होता है.
दिल के लिए भी फायदेमंद
दिल के लिए भी यह चाय फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखते हैं. साथ ही, यह दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाकर हृदय रोगों के खतरे को कम करती है. आम के पत्तों की चाय इम्यूनिटी बढ़ाने में भी असरदार है. इसमें पाया जाने वाला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. यह संक्रमण से बचाने के साथ-साथ शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में भी मदद करता है.
वजन घटाने के लिए भी उपयोगी
वजन घटाने के लिए भी यह चाय बहुत उपयोगी है. यह चाय मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करती है और फैट बर्न करने में सहायता करती है. कई वेट लॉस डाइट में आम के पत्तों का पानी या चाय शामिल की जाती है. इससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे कम होती है. जिन लोगों को सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा या बलगम की समस्या होती है, उनके लिए भी यह चाय बेहद फायदेमंद है. यह फेफड़ों को साफ करती है, बलगम को ढीला करती है और सांस लेने में राहत पहुंचाती है.
आम के पत्तों की चाय बनाने का तरीका
5 से 6 सूखे या ताजे आम के पत्ते लें. दो कप पानी में इन्हें डालकर 10 मिनट तक उबालें. अब इस पानी को छानकर उसमें एक चम्मच शहद और थोड़ा नींबू का रस मिलाएं. इसे हल्का गुनगुना रहते हुए पिएं। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करना सबसे अधिक लाभदायक माना जाता है. आम के पत्तों की चाय न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि यह शरीर को भीतर से साफ करती है और कई बीमारियों से बचाती है. हालांकि, इसे सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें ताकि किसी एलर्जी या साइड इफेक्ट से बचा जा सके.