फिर भी मैं...बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आने के बाद थप्पड़ कांड पर बोले अरमान मलिक
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' का फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है. फिनाले से पहले दो कंटेस्टेंट की घर से विदाई हो गई है जो कि अरमान मलिक और लवकेश कटारिया हैं. अब शो से बाहर आने के बाद अरमान मलिक ने थप्पड़ कांड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' का फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है. उससे पहले शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल चुके हैं जो कि साई केतन राव, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, सना मकबूल और नैजी हैं. बीते एपिसोड में दो कंटेस्टेंट शो से बाहर आ गए जो कि अरमान मलिक और लवकेश कटारिया हैं. फिनाले से पहले ये दो कंटेस्टेंट का शो से पत्ता साफ हो गया. अब शो से बाहर आने के बाद अरमान मलिक ने 'थप्पड़ कांड' पर अपना रिएक्शन दिया है.
Armaan Malik से जब Bigg Boss OTT 3 से बेघर होने के बाद उनके सफर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरा सफर यहां तक काफी अच्छा था मुझे लगा नहीं था कि मैं यहां तक पहुंच पाउंगा. वैसे भी मैं पूरा सीजन ही रहा, फिनाले में एक दिन ही तो बचा था.
थप्पड़ कांड पर बोले अरमान मलिक
वहीं यूट्यूबर अरमान से जब पूछा गया कि आपने जब Vishal Pandey को थप्पड़ मारा तो हर कोई आपके खिलाफ था, खासतौर पर विशाल पांडे के फैंस नहीं चाहते थे कि आप शो में रहे, इसको सुनने के बाद अरमान मलिक ने कहा फिर भी मैं उससे ज्यादा दिन रहा तो मतलब मुझे जनता का ज्यादा सपोर्ट मिला.
वहीं जब अरमान मलिक से पूछा गया कि अगर वो शो जीत गए तो वो उस अमाउंट का क्या करते तो इस पर अरमान मलिक ने कहा अगर वो शो जीतते तो अपनी विनिंग अमाउंट रणवीर शौरी को दे देते, साथ ही वो यह भी चाहते हैं कि ये शो वही जीते. आपको बता दें कि रणवीर शौरी से जब पूछा गया था कि वो शो को जीतना चाहते हैं तो उन्होंने कहा मुझे सिर्फ विनिंग अमाउंंट से मतलब हैं मुझे वो रुपये चाहिए बस.
और पढ़ें
- Airtel का रेस्क्यू प्लान, वायनाड के लोगों को मिलेगी फ्री कॉलिंग, 1GB डाटा और 100 SMS हर रोज
- IPL 2025 Mega Auction: 2 हिस्सों में बंटे मालिक, इस बात पर भिड़े शाहरुख-नेस वाडिया, BCCI की मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
- जिस चप्पल को राहुल गांधी ने सिला, लाखों की हुई उसकी कीमत, कांग्रेस नेता से मुलाकात के बाद मोची की बदली किस्मत