Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

कौन हैं सना सुल्तान जिनकी खूबसूरती के मुरीद हुए बिग बॉस होस्ट अनिल कपूर?

'बिग बॉस OTT' का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है. शो में हर कंटेस्टेंट ने अपना बेस्ट देना शुरू कर दिया है. इस लिस्ट में एक नाम है जो कि सना सुल्तान का है, इनकी सुंदरता की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं. सना सुल्तान शो में अच्छा खेल रही हैं और लोगों को उनके बारे में जानने में दिलचस्पी है. आइए जानते हैं कि कौन हैं Sana Sultan?

Social Media
India Daily Live

Sana Sultan: 'बिग बॉस OTT' का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है. शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट आए है, हर किसी की अपनी पर्सनालिटी है जो धीरे-धीरे उभर के आ रही हैं. शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है जिसमें एक कंटेस्टेंट की काफी तारीफ हो रही है वो हैं सना सुल्तान, Sana Sultan ने जब से शो में एंट्री ली है तब से ही हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. खुद शो के होस्ट उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. आइए जानते हैं कि आखिर कौन है सना सुल्तान जिनकी काफी चर्चा हो रही है.

सना सुल्तान बिग बॉस ओटीटी 3 में दिखाई दे रही हैं. सना पेशे से एक मॉडल और इनफ्लुएंसर हैं जो कि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो से फैंस का दिल जीत लेती हैं. इनको 'क्वीन खान' के नाम से भी पुकारा जाता है. सना ने अपने करियर की शुरुआत एक ब्लॉगर के रूप में की थी, फिर धीरे-धीरे इनके कंटेंट को लोगों ने पसंद किया.

कौन हैं सना सुल्तान?

सना तब लोगों की नजरों में आईं जब उन्होंने साल 2014-2015 में डबस्मैश वीडियो बनाना शुरू किया. इसके बाद सना ने TikTok पर भी वीडियो बनाए जो कि जमकर वायरल हुआ. 

सना सुल्तान ने जब शो में आईं तो इनकी नजाकत और मीठी बोली के सब दीवाने हो गए, खुद झक्कास एक्टर अनिल कपूर भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. एक्ट्रेस को शो में एजेंट बनाकर बुलाया गया है जो कि घरवालों के बारे में बताएंगी कि बाहर के लोग उन कंटेस्टेंट के बारे में क्या सोचते हैं. सना को एक फोन मिला है जिसमें बिग बॉस ने कुछ ओपिनियन भेजे जो लोगों के घर के सदस्यों के लिए हैं.