क्या 12 करोड़ के लिए CM विजय को धोखा देंगी 'GF' तृषा? थलपति के प्रतिद्वंद्वी उदयनिधि स्टालिन के साथ मिलाएंगी हाथ!
थलपति विजय और साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिलेशन को लेकर पिछले काफी समय से अफवाहें अपन चरम पर हैं. अब खबर है की तृषा कृष्णन को विजय के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उदयनिधि स्टालिन की तरफ से एक बड़ी फिल्म ऑफर हुई है.
थलपति विजय और साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिलेशन को लेकर पिछले काफी समय से अफवाहें अपन चरम पर हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी कोई बयान नहीं दिया है. अब जानकारी के मुताबिक बता दें की तृषा कृष्णन को विजय के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उदयनिधि स्टालिन की तरफ से एक बड़ी फिल्म ऑफर हुई है. रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस को जिस फिल्म का ऑफर दिया गया है, उसकी कीमत 12 करोड़ रुपये है. अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि एक्ट्रेस ने यह ऑफर स्वीकार किया है या नहीं.
उदयनिधि स्टालिन संग हाथ मिलाएंगी तृषा?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तृषा को DMK पार्टी के वरिष्ठ नेता की ऑफर की गई इस फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये की रकम पेश की गई है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार डायरेक्ट करेंगे. जिस बात ने ऑनलाइन हलचल मचा दी है, वह यह है कि तृषा, विजय के साथ अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए मशहूर हैं. और विजय के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की फिल्म में उनके नाम पर विचार किए जाने से ऑनलाइन काफी चर्चा छिड़ गई है. यह खबर C. जोसेफ़ विजय के तमिलनाडु चुनाव जीतने और मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही समय बाद सामने आई है.
कौन है उदयनिधि स्टालिन?
उदयनिधि स्टालिन एक भारतीय राजनेता और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के सदस्य हैं, जो इस समय तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय हैं. वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे हैं और उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्टर और फिल्म मेकर के तौर पर भी काम किया है. पिछले कुछ सालों में, वह सिनेमा और राजनीति दोनों में सक्रिय रहे हैं, और धीरे-धीरे DMK के भीतर एक अधिक प्रमुख राजनीतिक भूमिका निभा रहे हैं.
विजय और तृषा की ऑन-स्क्रीन जोड़ी
तृषा लंबे समय से विजय के साथ अपनी मशहूर ऑन-स्क्रीन जोड़ी के लिए जानी जाती रही हैं. इस जोड़ी ने मिलकर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और आज भी उनके फैंस दोनों को साथ देखना चाहते हैं. 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'कुरुवी' और 'लियो' जैसी फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाती है.
और पढ़ें
- फिल्म शोले के सेट पर हेमा मालिनी के करीब जाने के लिए ये हरकत करते थे धर्मेंद्र, किसे देते थे पैसे?
- जब 17 साल बड़े इस क्रिकेटर के लिए पागल थीं माधुरी दीक्षित, 'धक धक' गर्ल ने खुलेआम किया था प्यार का इजहार
- 'पत्नी ज्योति को ले आओ...' पवन सिंह की वजह से बर्बाद हुई जिंदगी, महिला ने अनिरुद्धाचार्य को सुनाई अपनी पीड़ा