क्या विजय बनेंगे CM? तमिलनाडु चुनाव नतीजों के बीच गूंजा जना नायकन का नाम
तमिलनाडु चुनाव नतीजों के बीच विजय की फिल्म जना नायकन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. विजय की पार्टी के साथ लोग फिल्म की रिलीज और CM टाइटल कार्ड की उम्मीद कर रहे हैं.
तमिलनाडु की राजनीति इस वक्त अपने सबसे रोमांचक दौर में है. चुनाव नतीजों के साथ ही एक और चर्चा तेजी से सामने आई है, जो सीधे सिनेमा से जुड़ी हुई है. थलापति विजय की राजनीतिक सफलता की खबरों के बीच उनकी फिल्म जना नायकन फिर से सुर्खियों में आ गई है. फैंस अब सिर्फ चुनाव नतीजों का इंतजार नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें यह भी उम्मीद है कि जल्द ही उनकी पसंदीदा फिल्म बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम को बढ़त मिलती नजर आ रही है. इस खबर ने उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है. लोग सोशल मीडिया पर लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं और इसे एक बड़े बदलाव के रूप में देख रहे हैं.
जना नायकन की रिलीज पर नजर
विजय की फिल्म जना नायकन इस साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी. लेकिन सर्टिफिकेट से जुड़ी समस्याओं की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई. अब जब राजनीतिक माहौल उनके पक्ष में दिख रहा है, तो फैंस को उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सोशल मीडिया पर फैंस का जोश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. कई यूजर्स का मानना है कि फिल्म की रिलीज अब और भी खास होगी. कुछ फैंस यह भी कह रहे हैं कि फिल्म में विजय के नाम के साथ CM का टाइटल कार्ड देखने को मिल सकता है. यह चर्चा तेजी से वायरल हो रही है और लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रही है. फिल्म जना नायकन को एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और मामिता बैजू नजर आएंगे. फिल्म को एक बड़े स्तर पर तैयार किया गया है और इसमें राजनीतिक और सामाजिक संदेश भी देखने को मिल सकता है.
तमिलनाडु में सिनेमा और राजनीति का रिश्ता बहुत पुराना है. यहां कई फिल्मी सितारे राजनीति में आकर बड़े नेता बने हैं. विजय भी अब उसी रास्ते पर चलते नजर आ रहे हैं और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है.
और पढ़ें
- Tamil Nadu Election: 'विजय की पार्टी हार रही...', नतीजों से पहले ही अफवाह सुनकर सुपरस्टार थलपति के फैन ने काटा गला
- धर्मेंद्र के निधन के बाद सायरा बानो से मिलने पहुंचीं हेमा मालिनी, पोस्ट पर दिल हारे बैठे फैंस
- प्रियंका चोपड़ा से दुआ लिपा तक... कपड़ों से ज्यादा Met Gala में महंगे गहनों का खेल, जानें किसके गहनें कितने महंगे