menu-icon
India Daily

Madhan Bob Death: तमिल सिनेमा के एक्टर मदन बॉब का कैंसर से निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Madhan Bob Death: तमिल सिनेमा के एक्टर और कॉमेडियन मदन बॉब का शनिवार को निधन हो गया. 71 साल की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने चेन्नई के अड्यार स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर ने तमिल सिनेमा जगत और फैंस में शोक की लहर दौड़ा दी है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Madhan Bob Death: तमिल सिनेमा के एक्टर मदन बॉब का कैंसर से निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Courtesy: Social Media

Madhan Bob Death: तमिल सिनेमा के एक्टर और कॉमेडियन मदन बॉब, जिनका असली नाम एस कृष्णमूर्ति था, का शनिवार को निधन हो गया. 71 साल की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने चेन्नई के अड्यार स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली. उनकी अनूठी हंसी और मनमोहक अभिनय ने लाखों फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी. उनके निधन की खबर ने तमिल सिनेमा जगत और फैंस में शोक की लहर दौड़ा दी है.

मदन बॉब का जन्म एक बड़े परिवार में हुआ, जहां वे आठवें संतान थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटी-छोटी भूमिकाओं से की, लेकिन उनकी प्रतिभा ने जल्द ही उन्हें दर्शकों के बीच एक जाना माना नाम बना दिया. तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं जैसे कमल हासन, रजनीकांत, अजित, सूर्या और विजय के साथ स्क्रीन साझा करने वाले मदन बॉब ने अपनी हर भूमिका में जान डाल दी. उनकी हास्य शैली और सहज अभिनय ने उन्हें एक अलग पहचान दी.

मदन बॉब का यादगार करियर

मदन बॉब ने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को लोटपोट किया. उनकी कुछ शानदार किरदारों में फिल्म तेनाली में 'डायमंड बाबू' और फ्रेंड्स में 'मैनेजर सुंदरेसन' शामिल हैं. मदन बॉब केवल सिनेमा तक सीमित नहीं थे. उन्होंने सन टीवी के कॉमेडी शो असाथा पोवथु यारू में जज की भूमिका निभाकर दर्शकों का मनोरंजन किया. इसके अलावा, वे एक कुशल संगीतकार भी थे, जिन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से तमिल मनोरंजन जगत को समृद्ध किया. 

फैंस के बीच शोक की लहर

मदन बॉब के निधन की खबर से तमिल सिनेमा जगत में शोक की लहर है. उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन उनकी हिम्मत और हास्य कभी कम नहीं हुआ.' उनके निधन ने सिनेमा प्रेमियों के बीच एक खालीपन छोड़ दिया है, जिसे भरना मुश्किल है.