Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

उर्वशी रौतेला का बाथरूम वीडियो वायरल! लोगों ने लताड़ दिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में आ ही जाती हैं. अभी हाल ही में इनका एक वीडियो लीक हुआ है जिसको देखने के बाद नेटिजन्स इनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं. आइए जानते हैं कि ऐसा क्या खास है वीडियो में जिस कारण अदाकारा को इतना ट्रोल किया जा रहा है.

Social Media
India Daily Live

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी के चलते चर्चा में बनी रहती हैं. अभी हाल ही में इनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर यूजर्स अभिनेत्री की काफी आलोचना कर रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि वीडियो में ऐसा क्या है तो हम आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला का एक बाथरूम वीडियो 'लीक' हुआ है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक्ट्रेस अपना कुर्ता उतार रही हैं.

इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजन्स ने अपना गुस्सा अदाकारा पर निकालना शुरू कर दिया है. वीडियो की बात करें तो इसमें उर्वशी रौतेला जो कि ब्राउन कलर का कुर्ता पहने हैं. एक्ट्रेस वाशरूम में आती हैं और अपना कुर्ता उतारती हैं. इस दौरान उर्वशी ने गले में मंगलसूत्र भी पहन रखा है. इस वीडियो को कई लोग असली बता रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि ये पीआर स्टंट है. वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स का ये भी सवाल है कि क्या उर्वशी रौतेला ने गुपचुप शादी कर ली है.

उर्वशी का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सस्ता पीआर, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कि ये प्रमोशन करने का काफी गंदा तरीका है. तीसरे यूजर ने लिखा- फिल्म नहीं मिल रही है तो कुछ भी कर लो. वहीं एक यूजर ने लिखा फेम के लिए कितना गिरोगी दीदी.

वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये किसी फिल्म का क्लिप भी हो सकता है. हालांकि, एक्ट्रेस की तरफ से इसको लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया गया है.

वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो यह आखिरी बार फिल्म 'जेएनयू' में दिखीं थी जो कि इसी साल रिलीज हुई. अब उर्वशी हिन्दी फिल्म 'दिल है ग्रे' और तेलुगु फिल्म 'ब्लैक रोज' में दिखाई देने वाली हैं. फैंस इनकी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.