IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'मुझे नहीं पता कि असल में क्या हुआ था...', सैफ पर हमले के मामले में बेतुका बयान देने पर उर्वशी रौतेला ने दी सफाई

उर्वशी ने माना कि उन्हें सैफ से जुड़े सवाल का जवाब देने में ‘बहुत सावधान’ रहना चाहिए था. एक्ट्रेस ने कहा कि “यह घटना सुबह 4 बजे हुई और मेरा इंटरव्यू सुबह 8 बजे हुआ. इसलिए, मैं पूरी तरह से अनजान थी.'

social media
Antima Pal

Saif Ali Khan Attack Case: उर्वशी रौतेला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं, क्योंकि जब उनसे सैफ अली खान पर चाकू से हमला किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जो जवाब दिया, उससे एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हो गई. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इरादों के बारे में बात करते हुए कहा कि वह उस इंटरव्यू के दौरान वास्तव में क्या हुआ था, इसके बारे में ‘अनजान’ थीं.

उर्वशी ने माना कि उन्हें सैफ से जुड़े सवाल का जवाब देने में ‘बहुत सावधान’ रहना चाहिए था. एक्ट्रेस ने कहा कि “यह घटना सुबह 4 बजे हुई और मेरा इंटरव्यू सुबह 8 बजे हुआ. इसलिए, मैं पूरी तरह से अनजान थी. मुझे बस इतना याद है कि जब मैं जाग रही थी, तो किसी ने मुझे बताया कि उसे चोट लगी है. मुझे नहीं पता कि उसे कितनी गंभीर चोट लगी. मेरा पूरा दिल उसके साथ है. अब जब वह ठीक हो गए है, तब भी मुझे नहीं पता कि क्या हुआ था. हर कोई एक अलग कहानी बता रहा है, इसलिए मुझे नहीं पता कि किस पर विश्वास करना है या क्या जवाब देना है.”

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि इंटरव्यू उनकी तेलुगु फिल्म डाकू महाराज की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित किए गए थे और यही एकमात्र कारण है कि वह फिल्म का जिक्र करती रहीं. एक्ट्रेस ने कहा कि- “मैं अपनी फिल्म डाकू महाराज में वापस आई क्योंकि साक्षात्कार इसकी सफलता का जश्न मनाने के लिए थे. मैं अपने माता-पिता से प्यार करती हूं; मुझे लगता है कि वे मेरे भगवान हैं. मुझे जो उपहार मिले, उससे मैं थोड़ी ज़्यादा उत्साहित हो गई. हम हिंदी में बोलते हैं ना, जोश में होश खो देना. वही हुआ मेरे साथ."

सैफ के बारे में उर्वशी ने क्या कहा?

जब सैफ के बांद्रा स्थित घर में चाकू घोंपने की घटना पर उनके विचार पूछे गए, तो उर्वशी ने एएनआई से कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. अब, डाकू महाराज ने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, और मेरी मां ने मुझे हीरे जड़ित रोलेक्स तोहफे में दिया है, जबकि मेरे पिता ने मेरी उंगली पर एक छोटी घड़ी तोहफे में दी है, लेकिन हम इसे खुलेआम पहनने में आत्मविश्वास महसूस नहीं करते. हमारे अंदर यह असुरक्षा की भावना है कि कोई भी हम पर हमला कर सकता है. जो कुछ भी हुआ वह बहुत बुरा था."

बता दें कि 17 जनवरी को सैफ पर उनके अपार्टमेंट में एक चोर ने हमला किया था और उन पर कई बार चाकू से वार किया गया था. रीढ़ की हड्डी और गर्दन के पास लगी चोटों के लिए लीलावती अस्पताल में कई सर्जरी करवाने के बाद उन्हें 21 जनवरी को छुट्टी दे दी गई थी. अब वह घर वापस आ गए हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है.