menu-icon
India Daily

कान्स में उर्वशी रौतेला ने खूब दिखाई अमीरी! 5 लाख का रॉयल क्राउन क्लच लेकर पहुंची एक्ट्रेस; वीडियो वायरल

कान्स 2026 में एक बार फिर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सारी लाइमलाइट चुरा ले गई. एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर 5 लाख का बैग लेकर पहुंचीं. उर्वशी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

antima
Edited By: Antima Pal
कान्स में उर्वशी रौतेला ने खूब दिखाई अमीरी! 5 लाख का रॉयल क्राउन क्लच लेकर पहुंची एक्ट्रेस; वीडियो वायरल
Courtesy: x (@stan_favre)

Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय सितारों की चमक एक बार फिर दिखाई दे रही है. इस बार उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया. अभिनेत्री एक मोती और क्रिस्टल से सजी शानदार गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने 5 लाख का खास क्राउन क्लच भी कैरी किया.

कान्स में उर्वशी रौतेला ने खूब दिखाई अमीरी!

उर्वशी 'फादरलैंड' फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए कान्स पहुंची थीं. उन्होंने Tasmim Zobaear के स्प्रिंग/समर 2026 कलेक्शन से चुनी हुई पीची-न्यूड गाउन पहनी. यह गाउन पूरी तरह से intricate pearl work, shimmering crystals और भारी एम्बेलिशमेंट से सजा हुआ था. गाउन को देखते ही लगता था जैसे कोई रॉयल प्रिंसेस रेड कार्पेट पर चली आ रही हो. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला उनका एक्सेसरी था. 

उर्वशी ने Judith Leiber का लग्जरी Crown Clutch कैरी किया, जो प्रिंसेस डायना से इंस्पायर्ड है. सिल्वर टोन क्रिस्टल और मोतियों से बना यह क्लच बेहद खूबसूरत और आकर्षक था. ब्रांड के अनुसार इसकी कीमत लगभग $5,995 यानी करीब ₹5 लाख है. उर्वशी के इस लुक को देखकर फैंस ने उन्हें 'रियल लाइफ प्रिंसेस' कहना शुरू कर दिया.

उर्वशी का पूरा लुक विन्टेज स्टाइल ब्यूटी के साथ पूरा किया गया था. हेयरस्टाइल, मेकअप और ग्लैमरस पोज़ – हर चीज परफेक्ट थी. पहले ओपनिंग सेरेमनी में भी उन्होंने धमाकेदार एंट्री की थी, अब इस लुक के साथ वह फिर चर्चा में हैं. 

फैंस और नेटिजन्स का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर उर्वशी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस लिख रहे हैं- 'कान्स में भी इंडिया की शाइनिंग स्टार', '5 लाख का क्लच तो गजब है', 'उर्वशी ने इस बार रॉयल्टी ओढ़ ली.' कुछ लोग उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके बोल्ड फैशन चॉइस की. उर्वशी रौतेला लगातार अपने अनोखे और भव्य लुक्स के लिए जानी जाती हैं. कान्स 2026 में उनका यह अवतार एक बार फिर साबित करता है कि वह ग्लैमर और लग्जरी की दुनिया में कितनी सहज हैं.