menu-icon
India Daily

'मौनी रॉय-दिशा पाटनी हैं लेस्बियन...', सूरज नांबियर से तलाक के बाद क्यों हो रही ऐसी चर्चा? यूजर्स के दावे से हर कोई हैरान

बीते दिन मौनी रॉय और सूरज नांबियर ने पोस्ट शेयर कंफर्म कर दिया दोनों अब अलग हो गए है. इस पोस्ट के बाद से काफी बवाल मचा. यूजर्स दोनों के तलाक की वजह दिशा पाटनी को मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर यूजर्स के दावों से हर कोई हैरान है.

antima
Edited By: Antima Pal
'मौनी रॉय-दिशा पाटनी हैं लेस्बियन...', सूरज नांबियर से तलाक के बाद क्यों हो रही ऐसी चर्चा? यूजर्स के दावे से हर कोई हैरान
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय का चार साल पुराना विवाहित रिश्ता टूट गया है. मौनी और उनके पति बिजनेसमैन सूरज नांबियर ने 14 मई को एक पोस्ट शेयर कर अलग होने की पुष्टि कर दी. दोनों ने कहा कि हम आपसी सहमति से रास्ते अलग कर रहे हैं और प्राइवेसी की अपील की है. लेकिन इस खबर के साथ ही सोशल मीडिया पर एक नया विवाद शुरू हो गया. 

यूजर्स ने दिशा पाटनी को इस ब्रेकअप का जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया. पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें मौनी और दिशा साथ नजर आ रही हैं. कुछ लोग तो उन्हें 'हॉटेस्ट कपल' कहकर जोक बना रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

मौनी रॉय की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लोग लिखने लगे- 'करवा दी मौनी और सूरज के बीच लड़ाई', 'आपकी संगत में रहकर मौनी रॉय का डिवोर्स हो गया', 'मौनी रॉय से कब शादी कर रही हो?' जैसे कमेंट्स ने माहौल गरमा दिया. इतना बवाल बढ़ा कि मौनी को अपनी पोस्ट्स पर कमेंट्स सेक्शन बंद करना पड़ा.

ट्रोलर्स ने दिशा को 'घर तोड़ने वाली' तक कह डाला. पुरानी बीच डेट्स, पार्टी पिक्चर्स और वीडियोज दोबारा शेयर हो रहे हैं. एक पोस्ट में दोनों को टेम्पल जाते हुए दिखाया गया तो दूसरे में बीच पर मस्ती करते हुए. लोग मजाक उड़ा रहे हैं कि दोनों में कितनी अच्छी जोड़ी बनती है.

क्या है असल में मामला?

मौनी और सूरज की शादी 2022 में गोवा में हुई थी. बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से दोनों ने शादी की. शुरू में सब कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन कुछ दिनों से अफवाहें चल रही थीं कि दोनों अलग हो गए हैं. इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने और फोटोज डिलीट करने जैसे संकेत भी मिले. आखिरकार दोनों ने खुद इसकी पुष्टि कर दी.

दिशा पाटनी का नाम इससे पहले भी कई बार चर्चा में रहा है, लेकिन इस बार ट्रोलिंग का स्तर काफी ज्यादा है. मौनी और दिशा की दोस्ती को लेकर पहले भी लोग बात करते थे, लेकिन अब इसे दोनों के अलग होने की वजह बता दिया गया. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

फैंस का रिएक्शन

कई लोग इस ट्रोलिंग की निंदा भी कर रहे हैं. वे कह रहे हैं कि दो अभिनेत्रियों की दोस्ती को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. मौनी और सूरज दोनों ने प्राइवेसी मांगी है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें शांति से आगे बढ़ने भी नहीं दे रहे.