Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'मैं बनना चाहती हूं तमिलनाडु की CM...', विजय के मुख्यमंत्री बनने से पहले तृषा कृष्णन का वीडियो वायरल

विजय थलापति के तमिलनाडु में शपथ ग्रहण से पहले तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में खुद को भविष्य की मुख्यमंत्री बताती नजर आ रही हैं.

AI
Babli Rautela

कॉलीवुड सुपरस्टार विजय इस समय तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा नाम बन चुके हैं. उनकी पार्टी TVK ने 2026 विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया और राज्य की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. विजय ने पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से चुनाव जीतकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. विजय के शपथ ग्रहण से पहले एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तृषा मजाकिया अंदाज में कहती नजर आ रही हैं कि वह एक दिन तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं.

तृषा कृष्णन के पुराने वीडियो ने काटा बवाल

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो एक पुराने इंटरव्यू का हिस्सा बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में तृषा ने हल्के फुल्के अंदाज में अपनी राजनीतिक इच्छा जाहिर की थी. उन्होंने हंसते हुए कहा था कि अगले 10 सालों में वह मुख्यमंत्री पद हासिल कर सकती हैं. उस दौरान उन्होंने अपने फैंस से मजाक में कहा था कि अगर वह चुनाव लड़ें तो उन्हें वोट जरूर दें. तृषा ने इंटरव्यू में कहा था कि वह सच में तमिलनाडु की CM बनना चाहती हैं और लोगों को इंतजार करना चाहिए. हालांकि बातचीत के दौरान उनके चेहरे के भाव और हंसी साफ बता रहे थे कि वह यह सब मजाक में कह रही थीं.

विजय के CM बनने से पहले वायरल हुआ वीडियो

अब ध्यान देने वाली बात यह है कि यह क्लिप विजय के मुख्यमंत्री बनने से ठीक पहले वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को विजय के मौजूदा राजनीतिक सफर से जोड़कर देख रहे हैं. कई लोग मजेदार मीम्स और पोस्ट शेयर कर रहे हैं. बता दें की पिछले कुछ सालों से विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर भी लगातार चर्चाएं होती रही हैं. हालांकि दोनों सितारों ने कभी इन खबरों पर खुलकर कुछ नहीं कहा. लेकिन चुनाव नतीजों वाले दिन तृषा का विजय के चेन्नई घर पहुंचना फिर से सुर्खियों में आ गया. 

फैंस का मानना है कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है. इसी वजह से तृषा विजय की जीत का जश्न मनाने पहुंची थीं. वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे कथित अफेयर की अफवाहों से जोड़कर भी देख रहे हैं.