IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

लिवर इंफेक्शन ने ली अभिनय की जान, 44 साल की उम्र में तमिल एक्टर का हुआ निधन

'थुलुवधो इलमई' से अपनी पहचान बनाने वाले तमिल एक्टर अभिनय का निधन हो गया है. लिवर इंफेक्शन के चलते एक्टर की हालत बिगड़ गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस खबर को सुनकर फैंस को झटका लगा है.

x
Antima Pal

तमिल सिनेमा को आज एक बड़ा झटका लगा है. 'थुलुवधो इलमई' फिल्म से धनुष के साथ डेब्यू करने वाले एक्टर अभिनय किंगर का सोमवार, 10 नवंबर 2025 को निधन हो गया. मात्र 44 साल की उम्र में लिवर सिरोसिस की जटिलताओं से जूझते हुए चेन्नई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनकी आखिरी सांसें थम गईं.

44 साल की उम्र में अभिनय का हुआ निधन

अभिनय की मौत की खबर फैलते ही फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में डूब गए. वे एक ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने चमकदार शुरुआत के बाद कठिन संघर्ष देखा, लेकिन हार नहीं मानी. उनकी कहानी सिनेमा की चकाचौंध के पीछे छिपे दर्द को बयां करती है. 

डेब्यू से साइड रोल्स तक

अभिनय का जन्म मलयाली परिवार में हुआ था. वे नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस टी.पी. राधामणि के बेटे थे, जिन्होंने 'उत्तरायणम' जैसी फिल्म से प्रसिद्धि पाई. राधामणि का 2019 में कैंसर से निधन हो गया, जिसके बाद अभिनय की जिंदगी पटरी से उतर गई. 2002 में कस्तूरी राजा की 'थुलुवधो इलमई' से उनका डेब्यू हुआ, जो धनुष की पहली फिल्म थी. इसमें अभिनय ने विष्णु का किरदार निभाया – धनुष के दोस्त का रोल, जो युवाओं के बीच खूब पॉपुलर हुआ. 

इन फिल्मों से बनाई पहचान

उनकी नैचुरल एक्टिंग और सादगी भरी मुस्कान ने दर्शकों का दिल जीत लिया. करीब 15-18 फिल्मों में काम किया, ज्यादातर सुपोर्टिंग रोल्स में. तमिल के अलावा तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में भी नजर आए. प्रमुख फिल्में हैं 'दास', 'पोन मेघलाई', 'थोडक्कम', 'सोला सोला इनिक्कुम', 'पालैयवना सोलाई', 'अरुमुगम', 'कथाई', 'आरोजनम', 'एंड्रेंड्रम पुन्नागई'.

मलयालम में फहाद फासिल की डेब्यू फिल्म 'काई एथुम दोराथु' में भी थे. आखिरी फिल्म 'वल्लावनुक्कु पुल्लुम आयुधम' (2014) थी, जिसमें संथानम मुख्य भूमिका में थे. इसके अलावा डबिंग आर्टिस्ट के रूप में भी नाम कमाया, विज्ञापनों जैसे ओरियो और क्राउन प्लाई में दिखे. लेकिन लाइमलाइट से दूर रहते हुए करियर साइडलाइन हो गया.

लिवर सिरोसिस से लड़ रहे थे एक्टर

पिछले कुछ सालों से अभिनय लिवर सिरोसिस से लड़ रहे थे. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि डॉक्टरों ने सिर्फ डेढ़ साल का समय दिया. अगस्त 2025 में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी. अभिनय की मौत पर साउथ इंडस्ट्री गमगीन है.