IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

ओपनिंग डे पर 'द राजा साब' ने किया छप्परफाड़ कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली इतने करोड़ की कमाई

'द राजा साब' का बजट करीब 300-350 करोड़ बताया जा रहा है. अब वीकेंड पर कमाई से पता चलेगा कि फिल्म कितनी दूर जाती है. प्रभास के फैंस इसे ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए तैयार हैं. यह फिल्म 2026 के लिए तेलुगु सिनेमा की जोरदार शुरुआत है. बॉक्स ऑफिस पर प्रभास का जलवा अभी बरकरार है.

x
Antima Pal

मुंबई: प्रभास की नई फिल्म 'द राजा साब' ने 2026 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है. 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दी. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 54.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें स्पेशल प्रीमियर शो से मिले 9.15 करोड़ भी शामिल हैं. सामान्य शो से फिल्म ने भारत में करीब 45 करोड़ नेट कमाए.

ओपनिंग डे पर 'द राजा साब' ने किया छप्परफाड़ कलेक्शन

फिल्म मुख्य रूप से तेलुगु में रिलीज हुई है, जहां इसने 38.5 करोड़ की जबरदस्त कमाई की. हिंदी वर्जन ने 6.15 करोड़, तमिल में 0.4 करोड़, जबकि कन्नड़ और मलयालम में 0.1 करोड़ प्रत्येक की कमाई दर्ज की. तेलुगु स्टेट्स में फिल्म का ऑक्यूपेंसी 57% से ज्यादा रहा, जो शाम और रात के शो में और बढ़कर 69% तक पहुंच गया.

बॉक्स ऑफिस पर कर डाली इतने करोड़ की कमाई

यह ओपनिंग प्रभास की हालिया फिल्मों 'सालार' (90 करोड़) और ‘कल्कि 2898 AD’ (95 करोड़) से कम है, लेकिन 2026 की शुरुआत में यह एक मजबूत शुरुआत मानी जा रही है. फिल्म ने 'धुरंधर' जैसी अन्य रिलीज को भी पीछे छोड़ दिया. प्रभास के फैंस ने थिएटर्स में जमकर सपोर्ट किया, जहां कई जगह फैंस कटआउट्स, बैनर और जोरदार जश्न के साथ पहुंचे.

प्रभास की फिल्म को लोगों ने दिए मिले-जुले रिव्यूज

फिल्म मारुति द्वारा निर्देशित है और यह प्रभास की पहली हॉरर-कॉमेडी है. कहानी में प्रभास एक ऐसे युवक के किरदार में हैं, जो अपनी दादी की पुरानी यादों और एक रहस्यमयी थिएटर से जुड़ी कहानी को सुलझाने निकलता है. इसमें संजय दत्त (खलनायक के रूप में), बोमन इरानी, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और जरिना वहाब जैसे कलाकार हैं. थमन एस का म्यूजिक फिल्म का मजबूत पक्ष है. हालांकि रिव्यूज मिले-जुले हैं. 

कई दर्शकों ने VFX को कमजोर, डायलॉग्स को पुराना और कहानी को उलझा हुआ बताया. कुछ ने इसे 'क्रिंज फेस्ट' और 'डिजास्टर' कहा, लेकिन प्रभास की एनर्जी, कॉमिक टाइमिंग और स्टार पावर की जमकर तारीफ हुई. फैंस के लिए यह एक बार देखने लायक फिल्म है, जहां रेबा, हॉरर और फैंटेसी का मिश्रण है.