T20 World Cup 2026

फैंस का इंतजार खत्म, मनोज बाजपेयी की सीरीज 'द फैमिली मैन 3' OTT रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब देख सकेंगे

बॉलीवुड के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. 'द फैमिली मैन सीजन 3' प्राइम वीडियो पर 21 नवंबर को रिलीज होगी.

instagram
Antima Pal

बॉलीवुड के दमदार एक्टर मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. 'द फैमिली मैन सीजन 3' प्राइम वीडियो पर 21 नवंबर को रिलीज होगी.  राज एंड डीके की बनाई ये एक्शन-थ्रिलर सीरीज अपने पहले दो सीजन्स से ही दर्शकों का दिल जीत चुकी है.

श्रीकांत तिवारी यानी मनोज का किरदार – एक आम मिडिल क्लास आदमी जो दिन में फैमिली मैन है और रात में देश की खुफिया एजेंसी TASC का जासूस है. इस डबल लाइफ की मस्ती, टेंशन और इमोशन्स ने लाखों को दीवाना बना दिया. अब तीसरा सीजन आ रहा है और ये खबर सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है.

सीजन 2 खत्म हुए 4 साल हो चुके हैं और आखिरी एपिसोड का क्लिफहैंगर अभी भी दिमाग में घूम रहा है. क्या होगा श्रीकांत के परिवार का? क्या वो अपनी जॉब और घर दोनों संभाल पाएगा? फैंस ऐसे सवालों से परेशान थे.

अच्छी खबर ये कि शूटिंग मई 2024 में शुरू हुई थी और जून 2025 में ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है. मनोज बाजपेयी ने हाल ही में इंटरव्यू में बताया कि पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा है और सीजन 3 आने वाले अगले महीने की तारीख 21 नवंबर को धमाल मचाएगा.

मनोज बाजपेयी श्रीकांत के रोल में वापसी कर रहे हैं, प्रियामणि सुचित्रा के किरदार में, शरीब हाशमी JK के रूप में, और बच्चे अश्लेषा ठाकुर व वेदांत सिन्हा भी लौटेंगे. नया ट्विस्ट ला रहे हैं जयदीप अहलावत विलेन के रोल में और निमरत कौर नई एंट्री के साथ.दर्शन कुमार का मेजर समीर भी धमाल मचाएगा.

श्रीकांत को करना पड़ेगा इस बार इंटरनेशनल थ्रेट्स का सामना

इस बार स्टोरी नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के बॉर्डर पॉलिटिक्स पर फोकस करेगी. श्रीकांत को इंटरनेशनल थ्रेट्स का सामना करना पड़ेगा, साथ ही फैमिली ड्रामा – लोनावाला इंसिडेंट का राज खुलेगा, सुचि और अरविंद का रिश्ता क्या होगा? इमोशनल रोलरकोस्टर गारंटीड है. 

सीरीज की खासियत है उसका बैलेंस – हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ फैमिली की छोटी-छोटी परेशानियां. मनोज का डायलॉग डिलीवरी, सस्पेंस और ह्यूमर का कॉकटेल कमाल का है. पहले सीजन को 11 फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स मिले, एशियन एकेडमी में भी तारीफ हुई.