West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

बॉक्स ऑफिस पर होगा महाक्लैश, 'बागी 4' के सामने दम भरेगी 'द बंगाल फाइल्स'? ओपनिंग डे पर करेगी इतनी कमाई!

हिंदी सिनेमा में 5 सितंबर 2025 को एक बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है. विवेक अग्निहोत्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' और टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर 'बागी 4' एक ही दिन रिलीज हो रही हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार यह टक्कर 'द बंगाल फाइल्स' के लिए भारी पड़ सकती है.

social media
Antima Pal

The Bengal Files Day 1 Box Office Prediction: हिंदी सिनेमा में 5 सितंबर 2025 को एक बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है. विवेक अग्निहोत्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' और टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर 'बागी 4' एक ही दिन रिलीज हो रही हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार यह टक्कर 'द बंगाल फाइल्स' के लिए भारी पड़ सकती है.

'द बंगाल फाइल्स' एक रियलिटी ड्रामा फिल्म है, जो पश्चिम बंगाल के इतिहास में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों की कहानी को दर्शाती है. इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, सिमरत कौर, दर्शन कुमार और अनुपम खेर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. दूसरी ओर 'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज कौर संधू नजर आएंगे. इस फिल्म का ट्रेलर अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए चर्चा में है, लेकिन इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है.


पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार 'द बंगाल फाइल्स' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.5 से 3 करोड़ रुपये कमा सकती है. वहीं 'बागी 4' के 8 से 9 करोड़ रुपये कमाने की उम्मीद है. टाइगर श्रॉफ की फैन फॉलोइंग और एक्शन से भरपूर ट्रेलर के कारण 'बागी 4' को शुरुआती बढ़त मिल सकती है.

'द कश्मीर फाइल्स' के बाद फैंस को 'द बंगाल फाइल्स' का इंतजार

हालांकि 'द बंगाल फाइल्स' की कहानी और विवेक अग्निहोत्री की सशक्त कहानी कहने की शैली इसे दर्शकों का ध्यान खींच सकती है. विदेशों में इस फिल्म के कुछ विशेष स्क्रीनिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिससे इसके पक्ष में सकारात्मक चर्चा बनी हुई है. 'द बंगाल फाइल्स' की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं. 'द कश्मीर फाइल्स' की तरह अगर यह फिल्म भी लोगों के दिलों को छू लेती है, तो यह धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ सकती है.