थलपति विजय की साइकिल रैली में हंगामा! फैन ने फेंके फूल, बम समझकर भागे एक्टर; वीडियो वायरल

थलपति विजय की रैली के दौरान एक फैन ने फूल फेंके, जिसे देखकर एक्टर घबरा गए और साइकिल छोड़कर भाग गए. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

X
Babli Rautela

मुंबई: थलपति विजय इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी दौरान कन्याकुमारी में उनकी एक साइकिल रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.इस वीडियो में विजय साइकिल चलाते हुए अपने समर्थकों का अभिवादन करते नजर आते हैं. माहौल उत्साह से भरा हुआ था और फैंस उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे थे.

रैली के दौरान अचानक एक फैन ने उनके ऊपर फूलों की माला फेंक दी. यह पल अचानक आया और विजय एकदम से घबरा गए. उन्हें लगा कि शायद कोई खतरनाक चीज उनकी ओर फेंकी गई है. इसी डर की वजह से उन्होंने तुरंत साइकिल छोड़ दी और वहां से हट गए. बाद में जब स्थिति साफ हुई, तब पता चला कि वह सिर्फ फूल थे.

वीडियो हुआ तेजी से वायरल

यह घटना कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. लोग इस वीडियो को बार बार देख रहे हैं और अपने अपने अंदाज में अपना रिएक्शन दे रहे हैं.  कुछ लोगों ने इसे एक सामान्य मानवीय प्रतिक्रिया बताया, जबकि कुछ ने इसे लेकर मजाक भी किया.

सुरक्षा को लेकर भी उठे सवाल

इस घटना के बाद सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि इतने बड़े नेता के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होनी चाहिए. हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अचानक हुई घटना में किसी का भी ऐसा रिएक्शन हो सकता है.

इस बीच विजय अपनी फिल्म जन नायकन को लेकर भी सुर्खियों में हैं. यह फिल्म लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है. पहले यह फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर से जुड़े मुद्दों के कारण इसकी रिलीज अटक गई. इसके बाद फिल्म के कुछ हिस्से ऑनलाइन लीक हो गए, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा.