तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तृष्णा कृष्णन से शादी करेंगे थलपति विजय? जानें क्यों शुरू हुई ऐसी चर्चा!
विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने भी इस अफेयर की पुष्टि कर दी है. विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन उनकी नजदीकियां सब कुछ बयां कर रही हैं. दोनों ने घिल्ली, थिरुपाची, आथी, कुरुवी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.
दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे पॉपुलर जोड़ी थलपति विजय और तृष्णा कृष्णन की केमिस्ट्री हमेशा से फैंस को दीवाना बनाती रही है. स्क्रीन पर जब भी ये दोनों साथ आए, थिएटर में सीटियां बजने लगीं. लेकिन अब ये हिट जोड़ी रियल लाइफ में भी सुर्खियों में है. खबर है कि दोनों के बीच ऑफ-स्क्रीन रिश्ता काफी गहरा है.
चुनाव में जीत के बाद तृष्णा कृष्णन से शादी करेंगे थलपति विजय?
विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने भी इस अफेयर की पुष्टि कर दी है. विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है, लेकिन उनकी नजदीकियां सब कुछ बयां कर रही हैं. दोनों ने घिल्ली, थिरुपाची, आथी, कुरुवी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में उनकी जोड़ी इतनी पसंद की गई कि वो तमिल सिनेमा की टॉप जोड़ियों में गिनी जाने लगी. जैसे-जैसे फिल्मों में सफलता मिली, रियल लाइफ अफेयर की अफवाहें भी तेज होने लगीं.
तृषा को 'होम ब्रेकर' कहकर किया गया ट्रोल
विजय पहले से शादीशुदा थे, इसलिए तृषा को 'होम ब्रेकर' कहकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया. कहा जाता है कि विजय की फैमिली ने उन्हें तृषा से दूर रहने की सलाह दी थी. फैमिली प्रेशर के चलते 2008 में कुरुवी फिल्म के बाद दोनों ने लंबे समय तक साथ काम नहीं किया. लगभग 15 साल बाद 2023 में 'लियो' फिल्म में दोनों फिर से स्क्रीन पर साथ नजर आए. फैंस का जोश देखते ही बनता था.
फिल्म प्रमोशन के दौरान दोनों साथ दिखे और विजय के जन्मदिन पर भी तृषा नजर आईं. इन सबके बाद अफेयर की खबरें एक बार फिर से गरमा गईं. फरवरी 2026 में विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दायर की. इसमें उन्होंने पति पर हीरोइन के साथ अफेयर रखने का आरोप लगाया. इस घटना ने पूरे तमिल सिनेमा जगत को हिला दिया.
तृष्णा कृष्णन फिलहाल 43 साल की हैं और सिंगल हैं. साल 2015 में उनकी चेन्नई के बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई हुई थी, लेकिन कुछ महीनों में ही ये रिश्ता टूट गया. अभी हाल में विजय को तृषा के साथ पब्लिकली घूमते देखा जा रहा है. तलाक की प्रक्रिया चल रही है और दोनों की नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद दोनों शादी कर सकते हैं, ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं.