menu-icon
India Daily

'किसको 100 ग्राम वाली इस कहानी पर भरोसा है?' विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन पर स्वरा भास्कर ने उठाए सवाल

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन की घोषणा के बाद स्वरा भास्कर ने सवाल उठाए हैं. उन्हें अपने ऑफिशियल अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर किया है. इसके साथ तापसी पन्नू और हुमा कुरैशी ने विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन को लेकर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है. से लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है.

India Daily Live
'किसको 100 ग्राम वाली इस कहानी पर भरोसा है?' विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन पर स्वरा भास्कर ने उठाए सवाल
Courtesy: Social Media

Swara Bhaskar: भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में फीमेल कैटेगरी के फाइनल से पहले उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया. दरअसल, विनेश फोगाट को वजन ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा हुआ है. हर कोई इंटरनेट पर प्रतिक्रिया दे रहा हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वारा भास्कर ने भी सवाल उठाए हैं.

दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट के डिस्क्वालिफिकेशन की घोषणा के बाद स्वरा भास्कर ने सवाल उठाए हैं. स्वार भास्कर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए सवाल पूछा, "इस 100 ग्राम ज्यादा वजन वाली कहानी पर कौन विश्वास करता है???. 

"तापसी पन्नू ने शेयर की स्टोरी

स्वरा भास्कर के अलावा तापसी पन्नू ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट की है. उन्होंने स्टोरी में एक न्यूज आर्टिकल शेयर किया. इसके साथ तापसी पन्नू ने कैप्शन में लिखा, "यह दिल दहला देने वाला है लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह महिला अब तक गोल्ड से भी आगे अपनी पहचान बना चुकी है!". वहीं, हुमा कुरेशी ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कृपया मुझे बताएं कि कुछ किया जा सकता है. उन्हें उसे लड़ने देना होगा.

विनेश फोगाट का वजन 

एक भारतीय कोच ने कहा, "आज सुबह विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया. नियम इसकी अनुमति नहीं देते हैं ऐसे में उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है. इंडियन ओलंपिक एसोशियशन ने बाद में इसकी पुष्टि की और रेसलर की प्राइवेसी के लिए अनुरोध किया है.