सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' का टाइटल होगा चेंज, एक्टर ने रिलीज डेट को भी लेकर दिया बड़ा अपडेट

सनी देओल ने हाल ही में इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी इस फिल्म का टाइटल बदल सकता है. उन्होंने कहा- 'मेरी ढेर सारी फिल्में आने वाली हैं. उनमें से एक 'लाहौर 1947' है... शायद टाइटल चेंज हो सकता है, शायद वही रहे.

x
Antima Pal

मुंबई: सनी देओल अपनी करियर की नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुके हैं, जहां वे लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं. उनकी हालिया रिलीज 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. अब एक और बड़ी अपडेट आई है उनकी आने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर. सनी देओल ने हाल ही में इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी इस फिल्म का टाइटल बदल सकता है.

'लाहौर 1947' का टाइटल होगा चेंज

उन्होंने कहा- 'मेरी ढेर सारी फिल्में आने वाली हैं. उनमें से एक 'लाहौर 1947' है... शायद टाइटल चेंज हो सकता है, शायद वही रहे. फिल्म एक प्रसिद्ध प्ले पर आधारित है. 15 अगस्त के समय सिनेमाघरों में लगेगी.' यह फिल्म राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित है और आमिर खान ने इसे प्रोड्यूस किया है. यह 1947 के विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर बनी एक पीरियड ड्रामा है. फिल्म मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नई' पर आधारित है, जिसे असगर वजाहत ने लिखा था.

सनी देओल के बेटे करण देओल भी आएंगे नजर

रिपोर्ट्स के मुताबिक संतोषी ने पहले इस कहानी को अनिल कपूर और संजय दत्त को सुनाया था, लेकिन बात नहीं बनी. अब वे अपनी पहली पसंद सनी देओल के साथ काम कर रहे हैं, जिससे वे काफी खुश हैं. फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी नजर आएंगे. स्टारकास्ट में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं. संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं.

रिलीज डेट 13 अगस्त 2026 तय

फिल्म में एक भव्य ट्रेन सीक्वेंस भी है, जो काफी चर्चा में है. फिल्म की रिलीज डेट 13 अगस्त 2026 तय है, जो स्वतंत्रता दिवस वीकेंड के साथ मेल खाती है. यह इंडिपेंडेंस डे पर रिलीज होने वाली एक महत्वपूर्ण फिल्म होगी. सनी देओल का करियर अभी सुपरहिट दौर में है.

'लाहौर 1947' के नए टाइटल का बेसब्री से इंतजार

'बॉर्डर 2' ने दुनिया भर में 470 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी थे. यह 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी और तीन हफ्तों में ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फैंस अब 'लाहौर 1947' के नए टाइटल और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सनी देओल की इस फिल्म से एक बार फिर देशभक्ति और इमोशनल ड्रामा का तड़का मिलने वाला है.