Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Sudesh Kumar Death: नहीं रहे सुदेश कुमार, 60s के एक्टर ने 95 साल की उम्र में तोड़ा दम

60 के दशक के चमकते सितारे सुदेश कुमार का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 'छोटी बहन' और 'सारंगा' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई और बाद में सफल फिल्म मेकर भी बने.

X
Babli Rautela

मुंबई: हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की बात होती है तो कई ऐसे चेहरे याद आते हैं जिन्होंने अपने काम से एक अलग पहचान बनाई. उन्हीं में से एक नाम था सुदेश कुमार का. उनकी फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. अब यह खबर आई है कि यह दिग्गज कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में एक युग का अंत जैसा महसूस हो रहा है. 60 के दशक के मशहूर एक्टर सुदेश कुमार का 1 मई को 95 साल की उम्र में निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बाद में उनकी इच्छा पर उन्हें घर लाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी पत्नी जया धवन ने बताया कि घर पर उनके लिए मेडिकल सुविधा तैयार की गई थी लेकिन अगली सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस खबर के सामने आते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई.

डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता

सुदेश कुमार का जन्म 1931 में पेशावर में हुआ था. बचपन में ही उनका परिवार मुंबई आ गया था. यहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और अपने सपनों को आकार देना शुरू किया था. उन्होंने एल्फिंस्टन कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएशन किया था. उनके पिता चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें लेकिन सुदेश कुमार का मन अभिनय में था. यही जुनून उन्हें फिल्मी दुनिया की ओर ले आया.

कपूर परिवार से जुड़ाव

सुदेश कुमार का कपूर परिवार से दूर का रिश्ता था. इसी वजह से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत करने का मौका मिला. उन्होंने पृथ्वीराज कपूर के थिएटर ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की. उनकी शुरुआती फिल्मों में पैसा शामिल थी. शुरुआत में उन्होंने छोटे किरदार निभाए लेकिन अपने अभिनय से लोगों का ध्यान खींच लिया.

सुदेश कुमार को असली पहचान फिल्म छोटी बहन से मिली. इस फिल्म ने उन्हें घर घर में पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने भरोसा गृहस्थी और खानदान जैसी फिल्मों में काम किया. उनकी फिल्म सारंगा उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इस फिल्म के बाद वह रातोंरात स्टार बन गए. दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब सराहा.