menu-icon
India Daily

Sky Force X Review: Akshay का देश प्रेम से Veer Pahariya का डेव्यू, फैंस को कैसी लगी स्काई फोर्स?

'स्काई फोर्स' में अक्षय कुमार, सारा अली खान, वीर पहाड़िया, निम्रत कौर और शरद केलकर अहम किरदार में हैं. खास बात यह है कि वीर पहाड़िया की यह डेब्यू फिल्म है. फिल्म के रिलीज के बाद से ट्विटर पर इसके बारे में दर्शकों की मिले-जुले रिएक्शन आ रही हैं, खासतौर पर एक्शन और प्रदर्शन को लेकर.

babli
Edited By: Babli Rautela
Sky Force X Review: Akshay का देश प्रेम से Veer Pahariya का डेव्यू, फैंस को कैसी लगी स्काई फोर्स?
Courtesy: Social Media

Sky Force X Review: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, और इस फिल्म ने दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोरी है. खास बात यह है कि फिल्म में एक ओर जहां सारा अली खान और वीर पहाड़िया की कैमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है, वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार का देशप्रेम भी पूरी तरह से दर्शाया गया है.

'स्काई फोर्स' में अक्षय कुमार, सारा अली खान, वीर पहाड़िया, निम्रत कौर और शरद केलकर अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि वीर पहाड़िया की यह डेब्यू फिल्म है, जो अभी से दर्शकों के बीच बहुत चर्चा का विषय बन चुकी है. फिल्म का निर्देशन संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर ने मिलकर किया है, जबकि इसके निर्माण का जिम्मा दिनेश विजान, अमर कौशिक और ज्योति देशपांडे ने लिया है. फिल्म के रिलीज के बाद से ट्विटर पर इसके बारे में दर्शकों की मिले-जुले रिएक्शन आ रही हैं, खासतौर पर एक्शन और प्रदर्शन को लेकर.

वीर-सारा के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री

फिल्म में वीर पहाड़िया और सारा अली खान की कैमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है. यह दिलचस्प है क्योंकि पहले दोनों का एक समय पर रिलेशनशिप था, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था. अब, फिल्म में उनकी कैमिस्ट्री को फिर से देखने को मिल रहा है. दर्शकों का कहना है कि इन दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर बहुत ही आकर्षक है. इसके अलावा, फिल्म क्रिटिक्स भी इस कैमिस्ट्री को सराह रहे हैं. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने तो इसे पावरफुल बताया है. 

फिल्म की कहानी 1965 में भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई पहली एयर स्ट्राइक पर आधारित है. यह फिल्म उस मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें एक भारतीय वायु सेना के सैनिक लापता हो जाते हैं. फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये रखा गया है और इसमें वीर पहाड़िया भारतीय वायु सेना के अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म के ऐक्शन सीन ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है.

फैंस पर फिल्म का क्या है असर?

फिल्म 'स्काई फोर्स' को अब तक दर्शकों से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. जहां कुछ लोग इसे एक ब्लॉकबस्टर मान रहे हैं, वहीं कुछ को फिल्म के एक्शन और कथानक में कुछ कमी महसूस हो रही है. हालांकि, वीर पहाड़िया के अभिनय और सारा अली खान के साथ उनकी कैमिस्ट्री को खासा सराहा गया है. अगर आप ऐतिहासिक ड्रामा और एक्शन फिल्में पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक अच्छी पसंद साबित हो सकती है.