T20 World Cup 2026

Sky Force Collection Day 6: अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' बन सकती है करियर की हिट, 6वें दिन की शानदार कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स लगातार अपनी कमाई से एक नया मील का पत्थर तय कर रही है. अबतक फिल्म अपनी आधे से ज्यादा बजट कमा चुकी है और उम्मीद लगाई जा रही है की कुछ ही समय में ये एक हिट फिल्म साबित हो सकती है.

Social Media
Babli Rautela

Sky Force Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज होने के बाद से फिल्म को काफी फायदा हुआ है. इसके बाद भी फिल्म अपनी पकड़ बनाए हुए है और अब तक करोड़ों की कमाई कर चुकी है.

'स्काई फोर्स' ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी. दूसरे दिन यह कलेक्शन बढ़कर 26.30 करोड़ रुपये हो गया. तीसरे दिन फिल्म ने 31.60 करोड़ रुपये कमाए, जो वीकेंड पर बहुत अच्छा था. हालांकि चौथे दिन फिल्म की कमाई 8.10 करोड़ रुपये तक गिर गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने चार दिनों में 81.30 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया.

स्काई फोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 'स्काई फोर्स' ने पांचवें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की और अब छठे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है. छठे दिन फिल्म ने फिर से 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसके साथ ही फिल्म की 6 दिनों की कुल कमाई अब 92.80 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपये है, और इस हिसाब से ‘स्काई फोर्स’ ने अपनी आधी लागत से काफी अधिक कमाई कर ली है. इस रफ्तार से फिल्म को अपना बजट वसूलने में कोई परेशानी नहीं दिखती. हालांकि, 31 जनवरी को शाहिद कपूर की 'देवा' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. यह देखना दिलचस्प होगा कि 'स्काई फोर्स' अपनी कमाई की रफ्तार को शाहिद की फिल्म के सामने कायम रख पाती है या नहीं.

अक्षय कुमार की करियर की हिट

कुल मिलाकर, कहा जाए तो अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी रिलीज के छह दिनों में 90 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है. फिल्म का कंटेंट, देशभक्ति की भावना, और दर्शकों से मिल रहे अच्छे रिव्यू फिल्म की सफलता के मुख्य कारण हैं.

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया भी है जिनकी ये डेव्यू फिल्म है. फिमेल एक्ट्रेस की बाते करें तो फिल्म में सारा अली खान और निमरत कौर अहम किरदार में दिखाई दी थी. इसके साथ ही बताते चलें की ये फिल्म असल जिंदगी पर आधारित कहानी पर बनी है जो दर्शकों को लुभाने में कामयाब हो रही है.