Sky Force Day 8 Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें 8वें दिन की कमाई
'स्काई फोर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म को आज सिनेमाघरों में लगे हुए 8 दिन हो गए हैं. ऐसे में अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक गुड न्यूज भी आई है. क्योंकि एक्टर की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
Sky Force Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की 'स्काई फोर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म को आज सिनेमाघरों में लगे हुए 8 दिन हो गए हैं. ऐसे में अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक गुड न्यूज भी आई है. क्योंकि एक्टर की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
'स्काई फोर्स' ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार
फिल्म में अक्षय कुमार ने विंग कमांडर कुमार ओम आहूजा की भूमिका निभाई है, जिन्हें 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक मिशन सौंपा गया था. कलाकारों में सारा अली खान, शरद केलकर और निम्रत कौर भी प्रमुख रूप से शामिल हैं. जबकि वीर पहरिया ने अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में अपनी शुरुआत की है.
फिल्म ने 8वें दिन की इतनी कमाई
'स्काई फोर्स' ने शुरुआती 4 दिनों में 81.30 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़, दूसरे दिन 26.30 करोड़, तीसरे दिन 31.60 करोड़ और चौथे दिन 8.10 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं सैक्निल्क पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, स्काई फोर्स ने पांचवें दिन 5.75 करोड़, छठवें दिन 6 करोड़, सातवें दिन 5.64 करोड़ कमाए. आज यानी 8वें दिन फिल्म ने 8:10 बजे तक 1.91 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का टोटल कलेक्शन 100.6 करोड़ रुपये हो चुका है.
बता दें कि अक्षय कुमार की आखिरी 100 करोड़ी साल 2021 में आई फिल्म सूर्यवंशी थी. 'स्काई फोर्स' ने दर्शकों का काफी ध्यान आकर्षित किया है, क्योंकि यह 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत द्वारा किए गए पहले और सबसे घातक हवाई हमले पर केंद्रित है.
160 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई फिल्म
कथानक भारतीय वायु सेना अधिकारी केओ आहूजा (अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत) पर आधारित है, जो अपने लापता साथी (वीर पहाड़िया) का पता लगाने के लिए एक मिशन पर निकलता है. संदीप केवलानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के बीच एक सहयोग है. फिल्म को करीब 160 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है.