Sidharth-Kiara Baby Girl Photo: बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़े सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में अपनी बेटी के जन्म के बाद से सुर्खियों में हैं. 15 जुलाई 2025 को मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में इस कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया और अगले दिन इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर किया. लेकिन अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें सिद्धार्थ और कियारा अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्साह और भ्रम दोनों पैदा कर दिया है. आइए जानते हैं इन तस्वीरों की सच्चाई क्या है.
वायरल तस्वीरों में एक फोटो में सिद्धार्थ अपनी बेटी को गोद में लिए प्यार से उसे निहारते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में कियारा बच्ची को पकड़े हुए हैं और दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने बधाई संदेशों की बाढ़ ला दी. कुछ ने तो यह भी कहा कि बच्ची अपनी मां कियारा जैसी दिखती है. लेकिन क्या ये तस्वीरें वास्तव में सिद्धार्थ और कियारा की बेटी की हैं?
Also Read
- Tanya Mittal House: '5 स्टार और 7 स्टार होटल भी लगेंगे सस्ते', तान्या मित्तल ने बताया स्वर्ग जैसा अपना घर, लोगों ने कर दिया ट्रोल
- Movies Based On Heavy Rain: केदारनाथ आपदा से लेकर मुंबई की भयानक बारिश तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई भयंकर तबाही
- Baaghi 4 Song: 'सस्ता बेशरम रंग', बागी 4 के नए गाने में हरनाज संधू ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल
सच्चाई यह है कि ये तस्वीरें नकली हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि ये तस्वीरें डिजिटल रूप से एडिट की गई हैं और इनमें दिख रही बच्ची सिद्धार्थ-कियारा की बेटी नहीं है. कुछ तस्वीरें तो एआई की मदद से बनाई गई हैं. इससे पहले भी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें सलमान खान के साथ सिद्धार्थ और कियारा अपनी बेटी के साथ दिख रहे थे, लेकिन वह भी फर्जी थी.
सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी की निजता बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने एक बयान में कहा, 'हम अपने इस नए सफर को निजी रखना चाहते हैं. कृपया हमारी बेटी की तस्वीरें न लें.' उन्होंने मीडिया और फैंस से गोपनीयता का सम्मान करने को कहा और पपाराजी को पिंक मिठाई के डिब्बे भेजकर अपनी खुशी शेयर की. इस बीच सिद्धार्थ अपनी नई फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर चर्चा में हैं, जबकि कियारा आडवाणी ने 'वॉर 2' से काफी तारीफ बटोरी है. फैंस को उनकी बेटी की असली तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है.