मुस्लिम एक्टर ने हिंदू एक्ट्रेस पर बनाया बीफ खाने का दबाव, वीडियो देखते ही खौला लोगों का खून, लगा दी क्लास

शियास करीम और अनुमोल अनुकुट्टी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बीफ को लेकर मजाक ने विवाद खड़ा कर दिया. सोशल मीडिया पर लोगों के मिले जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.

X
Babli Rautela

मुंबई: शियास करीम एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. इस बार वजह बना एक वायरल वीडियो, जिसमें वह अपनी दोस्त अनुमोल अनुकुट्टी के साथ नजर आ रहे हैं. यह वीडियो एक शादी के रिसेप्शन का बताया जा रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि शियास, अनुमोल को बीफ खाने के लिए कहते हैं. हालांकि अनुमोल साफ मना कर देती हैं और कहती हैं कि वह डाइट पर हैं.

वीडियो में शियास करीम मजाक के अंदाज में बात करते नजर आते हैं, लेकिन यह मजाक कई लोगों को पसंद नहीं आया. कुछ लोगों ने इसे जबरदस्ती करने जैसा व्यवहार बताया. एक पल ऐसा भी आता है जब शियास यह पूछते नजर आते हैं कि क्या वह किसी खास राजनीतिक विचारधारा को फॉलो करती हैं. इस बात ने विवाद को और बढ़ा दिया.

सोशल मीडिया पर आए लोगों के रिएक्शन

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कई यूजर्स ने शियास के व्यवहार की आलोचना की और कहा कि किसी को उसकी पसंद के खिलाफ कुछ खाने के लिए कहना गलत है. वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अनुमोल पहले भी बीफ़ खाती रही हैं और इस मुद्दे को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. कुछ यूजर्स ने केरल की खानपान संस्कृति का हवाला देते हुए कहा कि वहां बीफ़ खाना आम बात है और इसे लेकर ज्यादा विवाद नहीं होना चाहिए.

निजी पसंद पर उठे सवाल

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या किसी की खाने की पसंद पर टिप्पणी करना सही है. कई लोगों का मानना है कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद का खाना चुनने का पूरा अधिकार है. किसी भी तरह का दबाव या मजाक इस स्वतंत्रता का उल्लंघन माना जा सकता है.

यह पहला मौका नहीं है जब शियास करीम का नाम विवादों में आया है. इससे पहले भी वह एक गंभीर मामले को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं. 2023 में उन पर एक महिला ने शादी का वादा करके धोखा देने और शोषण का आरोप लगाया था. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई और उन्होंने आरोपों को गलत बताया. इस पूरे विवाद पर अब तक न तो शियास करीम और न ही अनुमोल अनुकुट्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों ही इस मामले में उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं.