T20 World Cup 2026

शेट्टी परिवार से तालुक रखनी वाली ये एक्ट्रेस, शाहरुख-अमिताभ संग किया था डेव्यू; फिर भी क्यों डूब गई करियर की नांव

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म से की थी लेकिन इसके बावजूद उनका बॉलीवुड सफर आगे नहीं बढ़ पाया. जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी करियर और आज की पहचान की पूरी कहानी.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड में कई ऐसे चेहरे हैं जिनकी शुरुआत शानदार होती है लेकिन समय के साथ उनका करियर ठहर सा जाता है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस शमिता शेट्टी हैं. शमिता आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. कर्नाटक के मैंगलोर में 2 फरवरी 1979 को जन्म हुआ था. उनके पिता सुरेंद्र शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी हैं. शमिता की बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की सबसे सफल और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. ऐसे में शमिता से भी लोगों को काफी उम्मीदें थीं.

शमिता ने अपनी बहन को देखकर ही एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया. शुरुआती दिनों में वह मॉडलिंग और फिल्मों की तैयारी में जुट गईं. उनकी पर्सनालिटी और स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए इंडस्ट्री में उन्हें एक मजबूत डेब्यू का मौका मिला. माना जा रहा था कि वह भी शिल्पा की तरह लंबा और सफल करियर बनाएंगी.

अमिताभ और शाहरुख के साथ डेब्यू

शमिता शेट्टी का बॉलीवुड डेब्यू साल 2001 में हुआ. उन्होंने 21 साल की उम्र में फिल्म मोहब्बतें से बड़े पर्दे पर कदम रखा. यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे बड़े नाम शामिल थे. इस फिल्म में शमिता ने इशिका का रोल प्ले किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और शमिता को जबरदस्त पहचान मिली.

मोहब्बतें की सफलता के बाद शमिता से काफी उम्मीदें बंध गई थीं. लेकिन इसके बाद आई उनकी फिल्में दर्शकों पर खास असर नहीं छोड़ पाईं. उन्होंने फरेब और जहर जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों को न तो बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली और न ही शमिता के अभिनय को वह पहचान मिल पाई जो एक हिट डेब्यू के बाद मिलनी चाहिए थी. 

बड़े पर्दे से शमिता शेट्टी ने बनाई दूरी

लगातार असफल फिल्मों के बाद शमिता शेट्टी बड़े पर्दे से दूर होती चली गईं. वह लंबे समय तक किसी बड़ी फिल्म में नजर नहीं आईं. इंडस्ट्री में नए चेहरे और बदलते ट्रेंड के बीच शमिता खुद की अलग पहचान नहीं बना पाईं. वहीं दूसरी तरफ शमिता की बहन शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों रियलिटी शोज और बिजनेस के जरिए खुद को लगातार चर्चा में बनाए रखा.

सालों बाद शमिता शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में आईं जब उन्होंने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 में हिस्सा लिया. भले ही वह शो नहीं जीत पाईं लेकिन उनकी मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं. इस सीजन की वह सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक रहीं. शो के जरिए उन्हें नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच पहचान मिली.

एक्टिंग के अलावा क्या करती हैं शमिता

शमिता शेट्टी सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं हैं. वह एक प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर भी हैं. उन्होंने इस फील्ड में भी अच्छी पहचान बनाई है. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फिटनेस लाइफस्टाइल और ट्रैवल की झलकियां शेयर करती रहती हैं.

शमिता शेट्टी इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं. उन्हें 46 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. भले ही उनका फिल्मी करियर लंबा न रहा हो लेकिन आज भी वह चर्चा में बनी रहती हैं.