T20 World Cup 2026

Farah Khan Cook: फराह खान के कुक ने ऐसा क्या किया जो शाहरुख खान को आया गुस्सा, डायरेक्टर से कर दी माफी मांगने की डिमांड!

शाहरुख खान अपनी दोस्त और मशहूर कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान से नाराज हैं और वजह है फराह का अपने कुक दिलीप को सिखाया गया धमाकेदार डांस. फराह ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने कुक दिलीप को गाने 'बदली सी हवा है' से 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लिए शानदार डांस स्टेप्स सिखाए.

social media
Antima Pal

Farah Khan Cook Dance Video: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी दोस्त और मशहूर कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान से नाराज हैं और वजह है फराह का अपने कुक दिलीप को सिखाया गया धमाकेदार डांस. फराह ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने कुक दिलीप को गाने 'बदली सी हवा है' से 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के लिए शानदार डांस स्टेप्स सिखाए. इस वीडियो ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि शाहरुख खान और करण जौहर जैसे सितारों का भी ध्यान खींच लिया.

फराह खान ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिलीप के डांस की तारीफ की और बताया कि कैसे उन्होंने उसे ये स्टेप्स सिखाए. वीडियो में दिलीप कॉन्फिडेंस के साथ डांस करते नजर आए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. शाहरुख खान ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए फराह से माफी मांगने को कहा.

उन्होंने मजाक में कहा कि फराह ने दिलीप को इतने शानदार स्टेप्स सिखाए, जो शायद उन्हें भी नहीं सिखाए गए. दूसरी ओर करण जौहर ने दिलीप के डांस की तारीफ करते हुए कहा, 'मैं तो उनका फैन हो गया हूं.' करण ने दिलीप के मूव्स को कमाल का बताया और वीडियो को खूब सराहा.

शाहरुख और फराह की दोस्ती बॉलीवुड में है मशहूर

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस फराह की क्रिएटिविटी और दिलीप की मेहनत की तारीफ कर रहे हैं. फराह, जो अपनी कोरियोग्राफी के लिए जानी जाती हैं, ने एक बार फिर साबित किया कि वह किसी को भी डांस सिखा सकती हैं. शाहरुख और फराह की दोस्ती बॉलीवुड में मशहूर है और उनका यह मजेदार कमेंट्स का आदान-प्रदान फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वहीं करण जौहर का दिलीप के लिए उत्साह दिखाता है कि यह कुक अब बॉलीवुड के सितारों का भी चहेता बन गया है. यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है.