अल्लू अर्जुन की 'राका' में हुई शाहरुख खान की एंट्री? एटली ने तैयार किया हिट फॉर्मुला!
शाहरुख खान के कैमियो को लेकर नई खबरें सामने आई हैं. जेलर 2 का ऑफर ठुकराने के बाद अब चर्चा है कि वह राका में नजर आ सकते हैं.
मुंबई: शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इसकी वजह है उनका कैमियो को लेकर लिया गया फैसला. हाल ही में खबर आई कि उन्होंने जेलर 2 में एक खास भूमिका निभाने से इनकार कर दिया. इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच यह सवाल उठने लगा कि आखिर शाहरुख ने इतना बड़ा ऑफर क्यों छोड़ा. इसी बीच अब एक नई रिपोर्ट ने हलचल बढ़ा दी है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह एक दूसरी बड़ी फिल्म में कैमियो कर सकते हैं.
नई रिपोर्ट्स के अनुसार, राका में शाहरुख खान एक छोटे लेकिन बेहद अहम रोल में नजर आ सकते हैं. यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है क्योंकि इसमें अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे शामिल हैं.
राका में कैमियो करेंगे शाहरुख खान
इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं. शाहरुख और एटली की जोड़ी पहले जवान में धमाल मचा चुकी है. इस फिल्म की सफलता के बाद दोनों के बीच एक मजबूत प्रोफेशनल रिश्ता बन गया. यही वजह मानी जा रही है कि एटली अपने इस नए प्रोजेक्ट में शाहरुख को शामिल करना चाहते हैं.
शाहरुख खान ने रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में कैमियो करने से मना कर दिया था. इसके पीछे एक खास वजह बताई जा रही है. दरअसल, वह अपनी आने वाली फिल्म किंग के लिए एक नया लुक तैयार कर रहे हैं. वह नहीं चाहते कि यह लुक किसी दूसरी फिल्म में पहले दिखाई दे. चूंकि जेलर 2 की रिलीज पहले हो सकती है, इसलिए उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया ताकि उनका नया अवतार दर्शकों के लिए सरप्राइज बना रहे.
शाहरुख और अल्लू अर्जुन का पुराना कनेक्शन
शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन के एक साथ काम करने की चर्चा नई नहीं है. पहले भी खबरें आई थीं कि अल्लू अर्जुन फिल्म जवान में नजर आ सकते हैं, लेकिन डेट्स की वजह से यह संभव नहीं हो पाया. हाल ही में अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर शाहरुख ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं और राका के पोस्टर की तारीफ भी की थी. इससे दोनों के बीच अच्छे रिश्ते का संकेत मिलता है.
राका को एक बड़ी पैन इंडिया फिल्म के रूप में तैयार किया जा रहा है. इसमें एक्शन, ड्रामा और स्टार पावर का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा. अगर शाहरुख खान का कैमियो इसमें शामिल होता है, तो यह फिल्म के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकता है. इससे फिल्म की ओपनिंग और चर्चा दोनों में जबरदस्त उछाल आ सकता है.
और पढ़ें
- रामायण में नहीं होगी ‘राम-रावण’ की टक्कर, कन्नड़ सुपरस्टार ने खोल दिए भेद, रणबीर से भिड़ने के लिए करना होगा इंतजार
- अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' टॉप 10 प्री-सेल्स में हो पाएगी शामिल? जानें कैसी चल रही फिल्म की एडवांस बुकिंग
- मुस्लिम एक्टर ने हिंदू एक्ट्रेस पर बनाया बीफ खाने का दबाव, वीडियो देखते ही खौला लोगों का खून, लगा दी क्लास