IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'नाइट क्लब में एक लड़की ने मेरे साथ...', संजीदा शेख ने किया चौंकाने वाला खुलासा

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' की वहीदा यानी संजीदा शेख इस वक्त काफी सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक घटना का जिक्र किया.

Social Media
India Daily Live

Sanjeeda Sheikh: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की वेब सीरीज 'हीरामंडी' (Heeramandi) जब से रिलीज हुई है तब से ही इसके चर्चे हो रहे हैं. वेब सीरीज ने अब तक सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं, इसी बीच भंसाली ने इसके दूसरे पार्ट की भी अनाउंसमेंट कर दी है. हीरामंडी की बात करें तो इसके हर किरदार को काफी पसंद किया गया. सीरीज में वहीदा का रोल काफी पसंद किया गया जो कि संजीदा शेख ने निभाया था. 

Heeramandi रिलीज होने के बाद से संजीदा शेख ने अपने से जुड़ी कई बड़ी चीजों के बारे में खुलासा किया. अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चौंकाने वाला खुलासा किया. वहीदा ने बताया कि एक बार वह नाइट क्लब में गई थीं उस वक्त उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी. इस घटना के बाद संजीदा को काफी बड़ा झटका लगा था.

संजीदा शेख ने एक भयंकर घटना के बारे में बताया

दरअसल, संजीदा शेख ने एक घटना का जिक्र किया जो कि उनके साथ नाइट क्लब में हुई थी. उन्होंने बताया कि जिस क्लब में गई थी वहां एक महिला आई हुई थी. उसी वक्त वो महिला उनके पास आई और उसने उनके ब्रेस्ट को छुआ और वहां से चली गई. ये घटना नाइट क्लब के दौरान की है. इस वाकये के बाद संजीदा काफी डर गईं और कुछ देर तो उन्हें समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हुआ.

संजिदा शेख ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आपने अक्सर सुना होगा कि आदमी, महिलाओं के पीछे या बैक पर मारते हैं या ऐसी हरकत करते हैं लेकिन आजकल लड़कियां भी कम नहीं हैं. कोई भी हो अगर वो ऐसी हरकत कर रहा है तो वो गलत है. Sanjeeda ने बताया कि इसका किसी आदमी या औरत से लेना-देना नहीं है. जिसने गलत किया उसने गलत किया. अगर कोई महिला भी किसी महिला के साथ ऐसी हरकत करती है तो वो गलत है.