T20 World Cup 2026

समीर वानखेड़े ने आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड को कोर्ट में घसीटा, मानहानि के लिए मांगा 2 करोड़ हर्जाना

आर्यन खान की नई वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने रिलीज के साथ ही विवादों का तूफान खड़ा कर दिया है. नेटफ्लिक्स पर हाल ही में प्रीमियर हुई इस सीरीज के एक एपिसोड में एक किरदार को देखकर नेटिजन्स ने दावा किया कि यह किरदार पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अधिकारी समीर वानखेड़े से प्रेरित है, जिन्होंने 2021 में एक कथित ड्रग मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था.

social media
Antima Pal

Sameer Wankhede Defamation Case: आर्यन खान की नई वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' ने रिलीज के साथ ही विवादों का तूफान खड़ा कर दिया है. नेटफ्लिक्स पर हाल ही में प्रीमियर हुई इस सीरीज के एक एपिसोड में एक किरदार को देखकर नेटिजन्स ने दावा किया कि यह किरदार पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अधिकारी समीर वानखेड़े से प्रेरित है, जिन्होंने 2021 में एक कथित ड्रग मामले में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था. इस विवाद के बाद समीर वानखेड़े ने आर्यन खान और उनके पिता बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के खिलाफ 2 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

वानखेड़े ने अपनी शिकायत में सीरीज को 'झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक' करार दिया है. उनका आरोप है कि इस शो को उनकी छवि को धूमिल करने और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की विश्वसनीयता को कमजोर करने के इरादे से बनाया गया है. वानखेड़े का कहना है कि सीरीज में उनके किरदार को गलत तरीके से चित्रित किया गया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है.


'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छिपे अंधेरे पहलुओं को दिखाती है. हालांकि इस शो का एक किरदार, जो एक भ्रष्ट अधिकारी के रूप में दिखाया गया है, ने वानखेड़े के साथ समानता के चलते विवाद को जन्म दिया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस किरदार को वानखेड़े से जोड़ा, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया.

शाहरुख खान की तरफ से नहीं आया कोई रिएक्शन

वानखेड़े ने कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि यह सीरीज न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि यह एनसीबी जैसे संस्थानों की गरिमा को भी कमजोर कर रही है. दूसरी ओर खान परिवार की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. यह मामला अब कानूनी दायरे में पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इसकी सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.