लॉरेंस बिश्नोई की धमकियों के बीच Singham Again का कैमियो शूट करेंगे सलमान! पहली बार दीपिका के साथ स्क्रीन साझा करेंगे भाईजान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और रोहित शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म 'सिंघम अगेन' इन दिनों काफी चर्चा में है. आपको बता दें कि जब से इसका ट्रेलर सामने आया है तब से फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि इसमें सलमान खान का भी कैमियो है.
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और रोहित शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म 'सिंघम अगेन' इन दिनों काफी चर्चा में है. आपको बता दें कि जब से इसका ट्रेलर सामने आया है तब से फैंस इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म को लेकर एक खबर सामने आ रही है कि इसमें सलमान खान का भी कैमियो है. जिसको लेकर फिल्मों का बाजार गर्माया हुआ है. अब यह पक्की खबर है कि सलमान खान इस फिल्म में अपने लोकप्रिय किरदार चुलबुल पांडे के रूप में दिखाई देंगे. यह खबर सलमान के फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब चुलबुल पांडे और बाजीराव सिंघम एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे.
रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स पहले ही अपने दमदार किरदारों और एक्शन दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है. अजय देवगन के बाजीराव सिंघम, रणवीर सिंह के संग्राम भालेराव (सिम्बा), और अक्षय कुमार के वीर सूर्यवंशी के बाद अब सलमान खान के चुलबुल पांडे का शामिल होना इस फ्रैंचाइज़ी को और भी रोमांचक बना देगा. यह क्रॉसओवर सिर्फ इन दो बड़े किरदारों को एक साथ लाने का नहीं, बल्कि सिंघम अगेन को एक नई दिशा देने का वादा भी करता है.
धमकियों के बीच सलमान खान करेंगे शूटिंग
सलमान खान के चुलबुल पांडे का 'दबंग' सीरीज में जो जादू रहा है, वह उन्हें एक अनोखा और दर्शकों के दिलों में बसने वाला किरदार बनाता है. इस किरदार की एंट्री सिंघम अगेन में एक जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आएगी, जो दर्शकों के लिए मनोरंजन और एक्शन का नया स्तर तय करेगा. यह फिल्म ना सिर्फ अजय देवगन के फैंस के लिए बल्कि सलमान खान के प्रशंसकों के लिए भी एक बड़े तोहफे के रूप में सामने आएगी.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान खान को दी जा रही धमकियों के बीच इस फिल्म में उनका कैमियो काफी चर्चाओं में रहेगा. कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि सुरक्षा कारणों से सलमान का 'सिंघम अगेन' में कैमियो कैंसिल कर दिया गया था. लेकिन अब यह साफ हो गया है कि सलमान खान ने अपने पुराने दोस्तों रोहित शेट्टी और अजय देवगन से किया गया वादा निभाने का फैसला लिया है. वह फिल्म में चुलबुल पांडे के किरदार के साथ नजर आएंगे और अपनी शूटिंग पूरी करेंगे.