menu-icon
India Daily

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' में सलमान खान का सरप्राइज कैमियो, 'भाईजान' के एक डायलॉग पर उछल पड़े फैंस

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है. सलमान खान के सरप्राइज कैमियो ने थिएटर में फैंस को दीवाना बना दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

babli
Edited By: Babli Rautela
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' में सलमान खान का सरप्राइज कैमियो, 'भाईजान' के एक डायलॉग पर उछल पड़े फैंस
Courtesy: X

मुंबई: बॉलीवुड में जब भी कोई बड़ा सरप्राइज सामने आता है तो फैंस की खुशी देखने लायक होती है. कुछ ऐसा ही हुआ नई रिलीज फिल्म राजा शिवाजी के साथ. जैसे ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, दर्शकों को एक ऐसा सरप्राइज मिला जिसकी शायद किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री ने थिएटर का माहौल ही बदल दिया और थिएटर तालियों और सीटियों से गूंज उठा.

फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान का कैमियो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. जैसे ही वह स्क्रीन पर नजर आते हैं, फैंस का उत्साह अपने चरम पर पहुंच जाता है. वायरल वीडियो में सलमान को जीवा महाला के किरदार में दिखाया गया है. नारंगी पगड़ी, कुर्ता, हाथ में तलवार और माथे पर तिलक के साथ उनका लुक काफी दमदार नजर आता है. उनकी एंट्री इतनी शानदार है कि दर्शक खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए.

रितेश देशमुख के साथ दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं. सलमान और रितेश को एक साथ स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री और डायलॉग डिलीवरी ने इस सीन को और भी खास बना दिया है. खास बात यह है कि सलमान मराठी डायलॉग बोलते हुए नजर आते हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

कैसे फिल्म का हिस्सा बने सलमान खान?

इस कैमियो के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है. रितेश देशमुख ने खुद बताया कि सलमान खान ने इस फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी. नए साल की एक पार्टी के दौरान बातचीत में सलमान ने फिल्म के बारे में पूछा और जब उन्हें पता चला कि उनके लिए कोई रोल तय नहीं है, तो उन्होंने खुद इसमें शामिल होने की इच्छा जताई. उन्होंने साफ कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं. उनकी इसी इच्छा और फिल्म के लिए लगाव को देखते हुए उनके लिए खास तौर पर जीवा महाला का किरदार तैयार किया गया.

राजा शिवाजी एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरित है. फिल्म उनके शुरुआती संघर्ष और स्वराज्य की स्थापना की कहानी को दिखाती है. इस फिल्म को रितेश देशमुख की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और बोमन ईरानी जैसे बड़े नाम शामिल हैं.