IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Saiyaara: 'सैयारा' को देख श्रद्धा कपूर ने बांधे अहान पांडे और अनीत पड्डा की तारीफों के पुल, एक्ट्रेस बोलीं- 'पांच बार देखूंगी...'

फिल्म 'सैयारा' ने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं. इस रोमांटिक ड्रामा में नए आर्टिस्ट अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने अपनी शानदार अदाकारी से सभी को इंप्रेस किया है. बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए लिखा, 'सैयारा' से आशिकी हो गई है मुझे.'

social media
Antima Pal

Ahan Pandey and Anit Padda Film: मोहित सूरी की लेटेस्ट फिल्म 'सैयारा' ने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं. इस रोमांटिक ड्रामा में नए आर्टिस्ट अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने अपनी शानदार अदाकारी से सभी को इंप्रेस किया है. बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए लिखा, 'सैयारा' से आशिकी हो गई है मुझे.'

'सैयारा' को देख श्रद्धा कपूर ने बांधे अहान और अनीत की तारीफ के पुल

इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को 'प्योर सिनेमा, प्योर ड्रामा, प्योर मैजिक' बताया और कहा कि यह फिल्म उन्हें लंबे समय बाद इतना भावुक कर गई. खास तौर पर एक सीन की तारीफ करते हुए श्रद्धा ने लिखा, 'इस पल के लिए मैं पांच बार फिल्म देखूंगी.' 'सैयारा' की कहानी एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें अहान पांडे ने एक सिंगर कृष कपूर और अनीत पड्डा ने एक गीतकार और पत्रकार वाणी बत्रा का किरदार निभाया है. दोनों की केमिस्ट्री और इमोशनल अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है.

'सैयारा' से आशिकी हो गई'

फिल्म की तुलना श्रद्धा कपूर की 2013 की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' से की जा रही है, जिसे भी मोहित सूरी ने निर्देशित किया था. 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया है और रिलीज के चार दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के गाने, खासकर टाइटल ट्रैक और 'बरबाद', दर्शकों के बीच काफी पॉपलुर हो रहे हैं. तनिष्क बागची, अरसलान निजामी और फहीम अब्दुल्ला द्वारा रचित संगीत ने फिल्म को और भी खास बना दिया है. बॉलीवुड के कई सितारों जैसे रणवीर सिंह, वरुण धवन, आलिया भट्ट और करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ की है.

Saiyaara social media

'सैयारा' की सफलता में यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन और मोहित सूरी की संवेदनशील कहानी कहने की कला का बड़ा योगदान है. यह फिल्म न केवल नए सितारों का शानदार डेब्यू है, बल्कि यह भी साबित करती है कि सच्ची प्रेम कहानियां आज भी दर्शकों के दिलों को छू सकती हैं.