IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

आदित्य धर ने फैंस को किया निराश? 'धुरंधर 2' का टीजर देख भड़के लोग, बोले- 'चूना लगा दिया..'

'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर देखने के बाद लोगों के मिक्स रिएक्शन सामने आ रहे हैं. हालांकि कुछ लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि 'आदित्य धर ने चूना लगा दिया है.'

x
Antima Pal

मुंबई: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर आज 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 बजे रिलीज हुआ. 1 मिनट 12 सेकंड लंबा यह टीजर रणवीर सिंह के ट्रांसफॉर्मेशन जसकीरत सिंह रागी से हमजा अली मजारी बनने का दिखाता है. पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में स्पाई बनकर घुसपैठ, बदले की आग और हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर है.

'धुरंधर 2' का टीजर देख भड़के लोग

बैकग्राउंड में धमाकेदार म्यूजिक और डायलॉग्स जैसे 'ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी, मारेगा भी' ने इंटेंसिटी बढ़ाई है. लेकिन फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया. ज्यादातर लोग इसे पहले पार्ट के एंड क्रेडिट सीन का री-साइकल्ड वर्जन बता रहे हैं. पहले फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट में जो मॉन्टाज दिखाया गया था. हमजा का ल्यारी पर कब्जा, वायलेंस और ट्रांसफॉर्मेशन – वही क्लिप्स यहां ज्यादातर हैं. नए फुटेज बहुत कम हैं, बस कुछ एक्स्ट्रा शॉट्स और म्यूजिक के साथ.

Netizens on Dhurandhar 2 grab

सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. एक यूजर ने लिखा- 'चूना लगा दिया... टीजर बोलकर पहले पार्ट का एंड क्रेडिट दिखा दिया!' दूसरे ने कहा- 'स्कैम कर दिया, कुछ नया क्यों नहीं दिखाया?' कई कमेंट्स में लिखा- 'ये तो थिएटर में ही देख लिया था, नया क्या है?', 'आदित्य धर ने धोखा दिया', और 'ट्रेलर जल्दी रिलीज कर दो, ये तो पुराना है.'

रणवीर सिंह के फैंस ने किया सपोर्ट

कुछ ने मजाक में कहा कि यह टीजर नहीं, बस रिलीज डेट और टाइटल कन्फर्मेशन है. हालांकि कुछ फैंस ने डिफेंड भी किया. उन्होंने कहा कि मेकर्स जानबूझकर कम दिखा रहे हैं ताकि सरप्राइज बरकरार रहे. 'थिएटर में पूरा मजा आएगा, टीजर में सब क्यों खोल दें?' जैसे कमेंट्स भी आए. रणवीर सिंह के लुक, इंटेंसिटी और स्केल की तारीफ हुई, लेकिन ओवरऑल रिएक्शन मिक्स्ड से ज्यादा नेगेटिव रहा.


19 मार्च 2026 को इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन हैं. डायरेक्टर आदित्य धर ने पहले पार्ट की तरह स्पाई-एक्शन और पैट्रियॉटिक टच रखा है. फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. यह टीजर देखकर फैंस अब फुल ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है कि ट्रेलर में नए सीन दिखाकर मेकर्स निराशा दूर करेंगे. फिलहाल 'धुरंधर 2' का हाइप बना हुआ है, लेकिन टीजर ने थोड़ा झटका जरूर दिया है.