कोर्ट केस के बीच खुल गई धुरंधर 2 की पोल! इस दिन OTT पर आ रही है रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर द रिवेंज की OTT रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान फिल्म के OTT प्रीमियर पर बड़ी अपडेट सामन आई है.
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. फिल्म को रिलीज हुए अब लगभग 2 महीने हो गए हैं. इसके बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस फिल्म को लेकर फैंस की नजर इसकी ओटीटी रिलीज पर टीकी हुई है. हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान फिल्म की OTT रिलीज विंडो को लेकर बड़ा हिंट मिला है. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर भी उत्साह अपने चरम पर है.
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि, दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहे एक कानूनी मामले के दौरान फिल्म की OTT रिलीज पर चर्चा हुई. यह विवाद फिल्म के क्लाइमेक्स में इस्तेमाल किए गए गाने को लेकर सामने आया है.
किस ओटीटी पर रिलीज हो रही है धुरंधर 2?
जानकारी के मुताबिक फिल्म में इस्तेमाल किया गया गाना रंग दे लाल, पुराने मशहूर गाने तिरछी टोपीवाले का नया वर्जन है. इस म्यूजिक को संगीतकार शाश्वत सचदेव ने तैयार किया था. राजीव राय ने कोर्ट में शिकायत की कि उनके पुराने गाने का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया है. इसके बाद अदालत ने दोनों पक्षों को आपसी बातचीत से मामला सुलझाने की सलाह दी थी. हालांकि हाल की सुनवाई में जानकारी दी गई कि दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो पाया है. इसी दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर्स की ओर से कोर्ट में यह कहा गया कि फिल्म मई के मध्य से पहले OTT प्लेटफॉर्म पर नहीं आएगी.
बता दें की 14 मई को फिल्म को रिलीज हुए पूरे 8 हफ्तें हो जाएंगे. बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में 8 से 10 हफ्तों की थिएटर विंडो के बाद OTT रिलीज की रणनीति अपनाई जाती है. ऐसे में माना जा रहा है कि धुरंधर द रिवेंज भी इसी ट्रेंड को फॉलो कर सकती है.
JioHotstar पर हो सकती है स्ट्रीमिंग
हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर OTT रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है. इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म धुरंधर दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और करीब 8 हफ्तों बाद OTT पर आ गई थी. ऐसी ही उम्मीद धुरंधर 2 से भी की जा रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि मेकर्स दूसरी फिल्म के लिए भी इस रणनीति को अपनाएगें. हालांकि इस बार प्लेटफॉर्म बदल गया है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है.