West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Raja Shivaji Collection Day 3: रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल, तीसरे दिन किया धांसू कलेक्शन

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने तीसरे दिन जोरदार उछाल के साथ 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. खास तौर पर मराठी वर्जन को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है.

Social Media
Babli Rautela

मुंबई: इतिहास और सिनेमा जब एक साथ आते हैं, तो नतीजा अक्सर दमदार होता है. इस बार भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला है. राजा शिवाजी ने अपनी रिलीज के पहले ही वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने ऐसी छलांग लगाई कि ट्रेड एक्सपर्ट भी हैरान रह गए हैं.

फिल्म ने अपने पहले रविवार को करीब 12 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा एक दिन का आंकड़ा है. इस शानदार कमाई के साथ फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 33.90 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 40.34 करोड़ के पार चला गया है. यह साफ संकेत है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह तेजी से बढ़ रहा है.

पहले तीन दिनों में राजा शिवाजी का कलेक्शन

अगर फिल्म के पहले तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो इसकी पकड़ लगातार मजबूत होती दिख रही है. पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 11.35 करोड़ की ओपनिंग की है. शनिवार को हल्की गिरावट के साथ 10.55 करोड़ का कलेक्शन हुआ था. लेकिन रविवार को फिल्म ने जोरदार वापसी करते हुए 12 करोड़ कमा लिए है. यह ट्रेंड दिखाता है कि फिल्म को इस समय दर्शकों से पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा हैं.

मराठी वर्जन बना सबसे बड़ी ताकत

फिल्म की सबसे खास बात इसका मराठी वर्जन है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. रविवार को मराठी वर्जन में फिल्म ने 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया और करीब 67 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की. वहीं हिंदी वर्जन ने 4.25 करोड़ की कमाई की और 22 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी हासिल की. यह आंकड़े साफ बताते हैं कि फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार महाराष्ट्र के दर्शकों से मिल रहा है.

फिल्म को लेकर वर्ड ऑफ माउथ भी काफी ज्यादा पॉजिटिव रहा है. खासतौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी और उनके संघर्ष को जिस तरह से बड़े पर्दे पर दिखाया गया है, वह लोगों को पसंद आ रहा है. दर्शक फिल्म के युद्ध दृश्यों, भावनात्मक कहानी और भव्य प्रस्तुति की तारीफ कर रहे हैं.