Raj Kundra Fraud Case: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ के फ्रॉड को लेकर नया खुलासा, जानें क्यों बुरी तरह फंसे?
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म या प्रमोशन के लिए नहीं, बल्कि एक गंभीर धोखाधड़ी केस के कारण. मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने 60 करोड़ रुपये के कथित फ्रॉड केस में नया मोड़ ला दिया है.
Raj Kundra Fraud Case: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म या प्रमोशन के लिए नहीं, बल्कि एक गंभीर धोखाधड़ी केस के कारण. मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने 60 करोड़ रुपये के कथित फ्रॉड केस में नया मोड़ ला दिया है. जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा ने इस राशि में से करीब 15 करोड़ रुपये अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी की कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए थे. इस खुलासे के बाद शिल्पा को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है, जिससे बॉलीवुड गलियारों में हलचल मच गई है.
यह मामला 2015 से चला आ रहा है, जब जूहू के रहने वाले बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा-राज के अब बंद हो चुके होम शॉपिंग चैनल 'बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड' के लिए 60 करोड़ से ज्यादा की राशि निवेश के नाम पर दी थी. कोठारी का आरोप है कि यह पैसा बिजनेस विस्तार के बहाने लिया गया, लेकिन असल में इसे निजी खर्चों में उड़ा दिया गया. शुरुआत में एजेंट राजेश आर्या के जरिए संपर्क हुआ और टैक्स बचाने के चक्कर में लोन को निवेश दिखाया गया. अप्रैल 2015 में 31.9 करोड़ और सितंबर 2015 में 28.5 करोड़ की अतिरिक्त राशि ट्रांसफर हुई, कुल मिलाकर 60.48 करोड़ के साथ स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई गई. लेकिन कंपनी ने रिटर्न में कुछ नहीं दिया और शिल्पा ने 2016 में डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया.
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर 60 करोड़ के फ्रॉड को लेकर नया खुलासा
ईओडब्ल्यू के सूत्रों के मुताबिक यह 15 करोड़ का ट्रांसफर बेहद संदिग्ध है. अधिकारी जानना चाहते हैं कि इतनी बड़ी रकम का मकसद क्या था? क्या यह किसी विज्ञापन या वैध बिजनेस खर्च से जुड़ा था? आमतौर पर प्रमोशनल एक्टिविटीज पर इतना खर्च असामान्य लगता है. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि शिल्पा की कंपनी ने इतने ऊंचे मूल्य का इनवॉइस कैसे जारी किया. राज कुंद्रा को इस हफ्ते के अंत तक दोबारा बुलाया जा सकता है, जबकि रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल्स ने अभी तक जरूरी दस्तावेज नहीं सौंपे हैं.
ईओडब्ल्यू इन दावों की पड़ताल कर रही
इससे पहले पुलिस ने शिल्पा और राज के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, क्योंकि वे अक्सर विदेश यात्रा करते हैं. सितंबर में राज से पांच घंटे से ज्यादा पूछताछ हुई थी. दिलचस्प बात यह है कि राज ने दावा किया कि फ्रॉड राशि का कुछ हिस्सा बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और एकता कपूर को प्रोफेशनल फीस के रूप में दिया गया. हालांकि ईओडब्ल्यू इन दावों की पड़ताल कर रही है और इन सितारों को बुलाने की कोई योजना नहीं है.
और पढ़ें
- ‘बैंक अकाउंट खाली’, पिता की 30,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर करिश्मा कपूर के बच्चों ने सौतेली मां पर लगाए आरोप
- Naagin 7 New Promo: 'वो आ रही लेने इंतकाम...', अंधेरा-तूफानी जंगल और गुस्सैल हरा सांप, 'नागिन 7' का प्रोमो देख छूटेगा पसीना!
- बिना शादी के बाप बनना चाहते हैं सलमान खान! काजोल और ट्विंकल के सामने खोले अपनी लव लाइफ के राज