menu-icon
India Daily

3 Idiots: शराब के नशे में आमिर, शरमन और माधवान ने किया था 'थ्री इडियट्स' का ये सीन, R madhavan ने किया खुलासा

3 Idiots: आर माधवान ने फिल्म को लेकर बात करते हुए बताया कि एक सीन के दौरान तीनों सच में नशे में थे, इस सीन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

India Daily Live
3 Idiots: शराब के नशे में आमिर, शरमन और माधवान ने किया था 'थ्री इडियट्स' का ये सीन, R madhavan ने किया खुलासा

नई दिल्ली: बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में है जिसको जितनी बार भी देख लो लेकिन मन नहीं भरता है, उसमें से एक आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवान स्टारर फिल्म '3 इडियट्स' है. फिल्म को दर्शक ने खूब प्यार दिया था. इस फिल्म ने न केवल व्यूवर्स के दिल में जगह बनाई बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धूम मचाई थी.

आलम ये हैं कि इस फिल्म का हर एक सीन फैंस की आंखों में छप चुका है. इसी फिल्म का एक सीन जिसमें आमिर खान, आर माधवान और शरमन जोशी शराब के नशे में बैठ कर वायरस को कोस रहे थे. वायरस जिसका किरदार बोमन ईरानी ने निभाया था. लेकिन क्या आपको पता है कि इस सीन के दौरान तीनों सच में नशे में थे. इस बात का खुलासा खुद आर माधवान ने किया है.

नशे में आमिर, माधवान और जोशी ने किया ये सीन शूट

माधवन ने इस सीन के बारे में बात करते हुए कहा, “आमिर का मानना था कि नशे वाले सीन में, आपको कभी भी ऐसा नहीं दिखाना चाहिए कि आप नशे में हैं. आपको पीकर ऐसे व्यवहार करना चाहिए जैसे आप नॉर्मल हैं.”

फिल्म में राजू के किरदार में (शरमन जोशी), रैंचो के किरदार में (आमिर खान) और फरहान के रोल में (आर माधवन) दिखाई दिए थे. इन तीनों के इस रोल को काफी पसंद किया गया था और युवाओं ने खुद से इनकी लाइफ को काफी हद तक कनेक्ट भी किया था.

आर माधवान ने बताया कि नशे वाले सीन को करने के लिए इन तीनों ने 8 बजे से शराब पीना शुरू किया था और 9 बजे इन तीनों को ये सीन शूट करना था. उन्होंने इसलिए पीना शुरू किया क्योंकि उनका रोल अच्छे से हो लेकिन बैंग्लौर की सर्दी के कारण इस सीन के शूट में देरी हुई और फिर इसका गलत असर पड़ा.

माधवान ने आगे बताया कि- 'हमें लग रहा था कि हम तीनों बिल्कुल नॉर्मल लग रहे हैं लेकिन हम इस बात से अंजान थे कि हमें डॉयलॉग बोलने में घंटों लग रहे हैं.'