T20 World Cup 2026

पुष्पा 2 देखने आए लोगों पर यूपी पुलिस ने बरसाई लाठियां, वीडियो में देखें फैंस की कुटाई

बॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' इन दिनों काफी चर्चा में है. इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. अब इस बार एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुष्पा देखने आए फैंस पर पुलिस लाठियां बरसा रही है.

x
Priya Singh

बॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन इस वक्त हर जगह छाए हुए हैं और इसका कारण है उनकी फिल्म पुष्पा-2 जो कि हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है और दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज पैदा हुआ. लेकिन हाल ही में फिल्म के एक शो के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने फिल्म देखने आए फैंस पर लाठियां बरसाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना ने सभी को चौंका दिया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं.

घटना उत्तर प्रदेश के एक सिनेमाघर की है, जहां 'पुष्पा 2' का शो चल रहा था. फिल्म के फैंस में इतनी जबरदस्त भीड़ जमा हो गई थी कि सिनेमाघर के बाहर अफरातफरी का माहौल बन गया. कई लोग बेताबी से फिल्म का पहला शो देखने के लिए लाइन में खड़े थे, लेकिन अचानक माहौल खराब हो गया.

सिनेमाघर का वायरल वीडियो

बताया जा रहा है कि फैंस ने सिनेमाघर में घुसने को लेकर कुछ बवाल किया था और कुछ लोगों ने सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किया. इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना कोई चेतावनी दिए भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां चला दीं. पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ फैंस को लाठियों से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई.

वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी फिल्म देखने आए फैंस को लाठियों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग सिनेमाघर के बाहर इधर-उधर दौड़ रहे थे और पुलिस उनकी तरफ लाठियां चला रही थी. इसके साथ ही, कुछ फैंस को पुलिस द्वारा पकड़कर दूर किया जा रहा था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और इस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली.