T20 World Cup 2026

प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड में जबरदस्त कमबैक, राजामौली की Globetrotter में 'मंदाकिनी' बनकर लौट रहीं 'देशी गर्ल'

प्रियंका चोपड़ा ने एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म Globetrotter में अपने किरदार ‘मंदाकिनी’ का फर्स्ट लुक जारी किया है. यह फिल्म उनके भारतीय सिनेमा में शानदार वापसी की कहानी कहती है.

priyankachopra
Kuldeep Sharma

मुंबई: फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए एस.एस. राजामौली की एक्शन-एडवेंचर फिल्म Globetrotter से प्रियंका चोपड़ा जोनस का पहला लुक सामने आया है. अभिनेत्री ‘मंदाकिनी’ के रूप में दमदार और रहस्यमयी अवतार में नजर आ रही हैं.

यह फिल्म महेश बाबू और प्रियंका की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी पेश करेगी. लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में प्रियंका की यह वापसी उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं मानी जा रही.

'मंदाकिनी से कहिए नमस्ते'

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने किरदार 'मंदाकिनी' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'वो जितनी दिखती हैं, उससे कहीं ज्यादा हैं... कहिए नमस्ते मंदाकिनी से.' पोस्टर में प्रियंका पीले रंग की साड़ी में बंदूक थामे, चट्टानों के बीच नजर आ रही हैं. हवा में उड़ते बाल और उनके दृढ़ चेहरे के हावभाव इस बात का संकेत हैं कि यह किरदार सिर्फ सुंदर ही नहीं, बल्कि बेहद शक्तिशाली भी है.

15 नवंबर को होगा ग्रैंड इनोग्रेशन

फिल्म Globetrotter का आधिकारिक टाइटल और पहला वीडियो लुक 15 नवंबर 2025 को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में भव्य इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा. यह कार्यक्रम जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इस मौके पर पूरी स्टारकास्ट और निर्देशक राजामौली मौजूद रहेंगे.