Met Gala 2026 में शामिल नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें फैशन की सबसे बड़ी रात में क्यों नहीं दिखेंगी 'देसी गर्ल'

Met Gala 2026 पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. लेकिन इस बार प्रियंका चोपड़ा जोनास नजर नहीं आएंगी. कहा जा रहा है कि उनके बिजी शूटिंग शेड्यूल की वजह से वह इस इवेंट में शामिल नहीं होंगी.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: हर साल मई के पहले सोमवार को दुनिया की नजरें एक खास रेड कार्पेट पर टिक जाती हैं. इस चमकदार रात में अगर किसी भारतीय स्टार की सबसे ज्यादा चर्चा होती है तो वह हैं प्रियंका चोपड़ा जोनास. लेकिन इस बार फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि मेट गाला 2026 में प्रियंका नजर नहीं आएंगी और इसकी वजह भी सामने आ गई है.

प्रियंका चोपड़ा जोनास इस साल मेट गाला 2026 में शामिल नहीं हो पाएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका मुख्य कारण उनका पहले से तय शूटिंग शेड्यूल है. बताया जा रहा है कि वह इन दिनों अपने एक बड़े प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं जिसकी वजह से वह इस ग्लोबल इवेंट के लिए समय नहीं निकाल पा रही हैं.

अंटार्कटिका में चल रही है फिल्म की शूटिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका इस समय अंटार्कटिका में अपनी फिल्म वाराणसी की शूटिंग कर रही हैं. यही वजह है कि वह इस बार न्यूयॉर्क में होने वाले इस बड़े फैशन इवेंट में शामिल नहीं हो पाएंगी. उनका यह प्रोजेक्ट काफी खास माना जा रहा है और इसके लिए वह पूरी तरह फोकस्ड हैं.

कहां होगा Met Gala 2026?

मेट गाला 2026 4 मई को Metropolitan Museum of Art में आयोजित किया जाएगा. इस साल की थीम 'फैशन इज आर्ट' रखी गई है जो फैशन और कला के अनोखे मेल को दिखाने वाली है. भले ही प्रियंका इस साल इस इवेंट का हिस्सा नहीं होंगी लेकिन उनकी पहचान एक ग्लोबल फैशन आइकन के रूप में बनी हुई है. उन्होंने पिछले कई सालों में मेट गाला के रेड कार्पेट पर ऐसे लुक्स दिए हैं जिन्हें आज भी याद किया जाता है. उनका हर स्टाइल चर्चा में रहता है और ट्रेंड सेट करता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका मेट गाला के बाद एक और बड़े इंटरनेशनल इवेंट में नजर आ सकती हैं. ऐसे में उनके फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और जल्द ही उनका नया स्टाइल देखने को मिल सकता है.