'ऐसी क्या मजबूरी थी?', प्रिया प्रकाश वारियर 'परम सुंदरी' में बनीं बैकग्राउंड एक्टर, 'नेशनल क्रश' को इस हाल में देख फैन्स हुए शॉक्ड
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में प्रिया लाल और सफेद साड़ी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनजोत सिंह के पीछे भीड़ में चलती दिख रही हैं. यह छोटा सा सीन देखकर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है. प्रिया, जो अपने पहले वायरल वीडियो के बाद रातोंरात स्टार बन गई थीं, ने मलयालम, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है. उनकी फिल्मों में 'यारियां 2' और अजित कुमार के साथ 'गुड बैड अग्ली' शामिल हैं.
Priya Prakash Varrier Viral: साउथ की मशहूर अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर, जिन्हें 2018 में मलयालम फिल्म 'ओरु अदार लव' के एक विंक सीन से 'नेशनल क्रश' का खिताब मिला था, हाल ही में बैकग्राउंड एक्टर के किरदार में नजर आईं. सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' में प्रिया को एक बैकग्राउंड आर्टिस्ट के रूप में देखा गया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में प्रिया लाल और सफेद साड़ी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनजोत सिंह के पीछे भीड़ में चलती दिख रही हैं. यह छोटा सा सीन देखकर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है. प्रिया, जो अपने पहले वायरल वीडियो के बाद रातोंरात स्टार बन गई थीं, ने मलयालम, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है. उनकी फिल्मों में 'यारियां 2' और अजित कुमार के साथ 'गुड बैड अग्ली' शामिल हैं.
Priya Warrier In Param Sundari
byu/Upset-Flounder-7461 inmollywoodcirclejerk
लेकिन 'परम सुंदरी' में उनका यह छोटा सा रोल देखकर फैंस हैरत में हैं. कुछ का मानना है कि प्रिया का किरदार शायद पहले बड़ा था, लेकिन एडिटिंग में इसे काट दिया गया. एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'प्रिया को जाह्नवी कपूर की जगह लीड रोल में होना चाहिए था.' वहीं कुछ ने बॉलीवुड पर सवाल उठाए कि एक मलयाली एक्ट्रेस को केरल की पृष्ठभूमि वाली फिल्म में इतना छोटा रोल क्यों दिया गया.
'नेशनल क्रश' को इस हाल में देख फैन्स हुए शॉक्ड
'परम सुंदरी' एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें जाह्नवी कपूर एक मलयाली-तमिल लड़की और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पंजाबी लड़के की भूमिका में हैं. फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन प्रिया का यह सीन चर्चा का केंद्र बन गया है. एक रेडिट यूजर ने लिखा, 'वो बस ऊपर वाले सीन में है. कोई डायलॉग नहीं. बस दो सेकंड के लिए.' एक और नेटिजन ने कमेंट किया, 'सर्कल ऑफ लाइफ, वो असल में 'ओरु अदार लव' में एक साइडकिक थी. मुझे लगता है कि फिल्म में उसके कुछ डायलॉग होंगे, जिन्हें एडिटिंग के दौरान काट दिया गया.'
'परम सुंदरी' ने अब तक की इतनी कमाई
प्रिया ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है. फैंस को उम्मीद है कि उनकी आने वाली फिल्में '3 मॉन्कीज' और 'लव हैकर्स' उन्हें फिर से सुर्खियों में लाएंगी. इस बीच बात करें परम सुंदरी की तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. पांच दिनों में फिल्म ने भारत में 34.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. बताया जा रहा है कि यह 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, इसलिए आने वाले दिनों में भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्मेंस जारी रखना होगा.
और पढ़ें
- Diljit Dosanjh: 'नो एंट्री 2' से कट गया दिलजीत दोसांझ का पत्ता! बोनी कपूर ने खोला राज, क्या है नया प्लान?
- Nishanchi Trailer: 'टकराव, प्यार और तड़प...', अनुराग कश्यप की 'निशानची' का धांसू ट्रेलर आउट, कभी सुशांत सिंह राजपूत को मिलने वाली थी फिल्म
- Simple Kaul Divorce: शरारत की सिंपल कौल का 15 साल बाद तलाक! पोस्ट शेयर कर बताई अलग होने की वजह