Oscars 2025: ऑस्कर 2025 का आगाज नॉमिनेशन के साथ हो गया है. ऑस्कर 2025 पहले 17 जनवरी को अनाउंस होने वाला था, लेकिन लॉस एंजिल्स में लगी भीषण आग के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया था. 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए गुरुवार को ऐलान कर दिया गया. बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में अलग-अलग देशों की 180 फिल्मों के बीच तगड़ा मुकाबला था. इनमें से महज पांच फिल्में ही फाइनल राउंड में जगह बना पाई हैं.
Sound off in the comments with your final #Oscars nominations predictions.
Join us tomorrow, January 23rd, at 8:30 AM ET / 5:30 AM PT to see who is headed to the 97th Oscars. Stream on https://t.co/8Zw5mDf3tg, https://t.co/5fKuh0mVRV, ABC, Hulu, Disney+ or the Academy’s TikTok,… pic.twitter.com/iYoCEfNYPM
— The Academy (@TheAcademy) January 22, 2025
फिल्म 'अनुजा' हुई नॉमिनेट, यहां देखें पूरी लिस्ट
97वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है. एमिलिया पेरेज़ ने ऑस्कर में धूम मचा दी है. 'एमिलिया पेरेज' सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशंस के साथ पहले नंबर पर है. जिससे यह इतिहास में सबसे ज़्यादा नॉमिनेशन फ़िल्मों में से एक बन गई है. यह फ़िल्म अब ऑल अबाउट ईव (1950), टाइटैनिक (1997) और ला ला लैंड (2016) जैसी सिनेमाई दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिनमें से सभी को 14 नॉमिनेशन मिले थे.
80 फिल्मों में से केवल पांच फिल्में ही ट्रॉफी जीतने की दौड़ में शामिल
97वें अकादमी पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन की घोषणा गुरुवार को बोवेन यांग और रेचल सेनोट ने की. बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म के लिए योग्य 180 फिल्मों में से केवल पांच फिल्में ही ट्रॉफी जीतने की दौड़ में शामिल हो पाई हैं. अनुजा को एलियन, आई एम नॉट ए रोबोट, द लास्ट रेंजर और ए मैन हू वुड नॉट रिमेन साइलेंट के साथ नॉमिनेट किया गया है.
ऑस्कर में गुनीत का यह तीसरा नॉमिनेशन है. उनकी पिछली फ़िल्में, द एलीफ़ेंट व्हिस्परर्स और पीरियड: एंड ऑफ़ सेंटेंस ने ऑस्कर जीता, जिससे भारतीय सिनेमा को गौरव मिला. कॉनन ओ' ब्रायन 2025 के ऑस्कर को होस्ट करेंगे, जो कि उनका ऐसा करने का पहला मौक़ा होगा. 97वें ऑस्कर का आयोजन 2 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगा.