मेट गाला में इस भारतीय लड़की के जींस पहनने पर क्यों मचा बवाल? जानें कौन हैं भविता मंडवा?
भविता मंडावा ने मेट गाला 2026 में अपना डेब्यू किया. एक लग्जरी ब्रांड की तरफ से इन्हें इनवाइट किया गया था. लेकिन जब वो जींस और कैजुअल टॉप में नजर आईं तो सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. कुछ लोग तो उनके इस बोल्ड और 'नो नॉनसेंस' अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, जबकि ज्यादातर यूजर्स हैरान हैं.
Met Gala 2026: मेट गाला का हर साल का धमाका इस बार फिर से छाया हुआ है. लेकिन 2026 की इस ग्रैंड शाम पर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. 26 साल की भारतीय मॉडल भविता मंडावा. वजह? उन्होंने फैशन की सबसे बड़ी नाइट पर जींस और साधारण टॉप पहनकर रेड कार्पेट पर कदम रखा. जबकि बाकी सितारे आर्ट थीम को क्रिएटिव और भव्य लुक्स के साथ एक्सप्लोर कर रहे थे, भविता का मिनिमल लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया.
भविता मंडावा ने मेट गाला 2026 में अपना डेब्यू किया. एक लग्जरी ब्रांड की तरफ से इन्हें इनवाइट किया गया था. लेकिन जब वो जींस और कैजुअल टॉप में नजर आईं तो सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. कुछ लोग तो उनके इस बोल्ड और 'नो नॉनसेंस' अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, जबकि ज्यादातर यूजर्स हैरान हैं कि आखिर इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर इतना सिंपल लुक क्यों चुना गया.
गाउन, कैप, आर्ट इंस्पायर्ड मेकअप और हैवी एक्सेसरीज हर तरफ दिख रहे थे. ऐसे में भविता का सादा लुक बिल्कुल अलग खड़ा हो गया और यही वजह है कि ये सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है. भविता मंडावा भारत की उभरती हुई मॉडल्स में से एक हैं. उन्होंने पहले भी कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स किए हैं, लेकिन मेट गाला उनका सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है. चाहे लोग उनकी तारीफ करें या आलोचना, एक बात तय है – उन्होंने इस बार पूरा ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.
कौन हैं भविता मंडवा?
बता दें कि भविता हैदराबाद की रहने वाली हैं और उन्होंने जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्ट की पढ़ाई की है. भविता इसके बाद एमए की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क के लिए गईं. जहां उन्हें किसी ने मॉडलिंग के लिए अप्रोच किया था. इसके बाद उन्हें chanel समेत कई ब्रांड्स में काम करने का अवसर मिला.