Merry Christmas 2025: शिल्पा शेट्टी से अनुपम खेर तक... फिल्मी सेलेब्स ने ऐसे मनाया क्रिसमस का जश्न
क्रिसमस 2025 के मौके पर फिल्म और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं. अक्षय कुमार ने नई फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशखबरी दी तो अल्लू अर्जुन तमन्ना भाटिया सोनाक्षी सिन्हा और शिल्पा शेट्टी ने त्योहार की झलक साझा की.
मुंबई: आज दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार पूरे उत्साह और खुशियों के साथ मनाया जा रहा है. आम लोगों की तरह फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी इस खास दिन पर अपने फैंस को याद किया और सोशल मीडिया पर दिल से शुभकामनाएं दीं. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई नामी कलाकारों ने अपने संदेश साझा कर फैंस का दिन और खास बना दिया.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को एक खास अपडेट दिया. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल के सेट से एक वीडियो साझा किया और बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. अक्षय ने पूरी टीम के साथ फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा पहले कभी नहीं रहे. अक्षय के इस संदेश से फैंस में उत्साह देखने को मिला. फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और अब शूटिंग पूरी होने की खबर ने दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं.
सोशल मीडिया पर छाई क्रिसमस की रौनक
इन सभी सितारों के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर क्रिसमस की रौनक साफ नजर आई. फैंस ने भी अपने पसंदीदा कलाकारों को ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके पोस्ट पर प्यार बरसाया. हर तरफ खुशियों और सकारात्मकता का माहौल बना रहा.