menu-icon
India Daily

Merry Christmas 2025: शिल्पा शेट्टी से अनुपम खेर तक... फिल्मी सेलेब्स ने ऐसे मनाया क्रिसमस का जश्न

क्रिसमस 2025 के मौके पर फिल्म और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं. अक्षय कुमार ने नई फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशखबरी दी तो अल्लू अर्जुन तमन्ना भाटिया सोनाक्षी सिन्हा और शिल्पा शेट्टी ने त्योहार की झलक साझा की.

babli
Edited By: Babli Rautela
Merry Christmas 2025: शिल्पा शेट्टी से अनुपम खेर तक... फिल्मी सेलेब्स ने ऐसे मनाया क्रिसमस का जश्न
Courtesy: X

मुंबई: आज दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार पूरे उत्साह और खुशियों के साथ मनाया जा रहा है. आम लोगों की तरह फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी इस खास दिन पर अपने फैंस को याद किया और सोशल मीडिया पर दिल से शुभकामनाएं दीं. बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक कई नामी कलाकारों ने अपने संदेश साझा कर फैंस का दिन और खास बना दिया.

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को एक खास अपडेट दिया. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल के सेट से एक वीडियो साझा किया और बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. अक्षय ने पूरी टीम के साथ फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा पहले कभी नहीं रहे. अक्षय के इस संदेश से फैंस में उत्साह देखने को मिला. फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और अब शूटिंग पूरी होने की खबर ने दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं.

अल्लू अर्जुन का सादा संदेश

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी क्रिसमस पर अपने फैंस को याद किया. उन्होंने एक सादा लेकिन दिल छू लेने वाला संदेश साझा करते हुए सभी को मेरी क्रिसमस कहा. अल्लू अर्जुन का यह छोटा सा मैसेज भी उनके चाहने वालों के लिए खास बन गया.

तमन्ना भाटिया के घर का जश्न

साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने घर पर मनाए गए क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों में क्रिसमस ट्री सजावट और त्योहार की गर्मजोशी साफ नजर आई. तमन्ना ने अपने अंदाज में फैंस को मेरी क्रिसमस कहा और त्योहार की खुशी को साझा किया.

सोनाक्षी और जहीर ने दिए कपल गोल्स

बॉलीवु़ड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल ने भी क्रिसमस के मौके पर अपनी एक साथ तस्वीर साझा की. दोनों ने अपने फैंस को खुशहाल और खुशनुमा क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ हुई.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

अनुपम खेर का भावुक संदेश

वरिष्ठ एक्टर अनुपम खेर ने भी क्रिसमस पर शांति और प्यार का संदेश दिया. उन्होंने सभी को मेरी क्रिसमस कहते हुए दुआओं और सकारात्मक सोच की बात कही. अनुपम खेर का यह संदेश फैंस को सादगी और अपनापन महसूस कराता है.

शिल्पा शेट्टी का फैमिली सेलिब्रेशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक तस्वीरों और वीडियो के जरिए दिखाई. उन्होंने अपने परिवार के साथ बिताए गए खास पलों को साझा करते हुए फैंस को प्यार खुशी और अपनों के साथ समय बिताने की शुभकामनाएं दीं. शिल्पा का यह पोस्ट फैमिली बॉन्डिंग की खूबसूरत मिसाल बना.

सोशल मीडिया पर छाई क्रिसमस की रौनक

इन सभी सितारों के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर क्रिसमस की रौनक साफ नजर आई. फैंस ने भी अपने पसंदीदा कलाकारों को ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके पोस्ट पर प्यार बरसाया. हर तरफ खुशियों और सकारात्मकता का माहौल बना रहा.