मुंबई: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नीली साड़ी पहने अपने कॉलेज के दिनों की दिलचस्प यादें साझा कर रही हैं.
इस महिला की पहचान अब सामने आ चुकी है. ये हैं मराठी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री गिरीजा ओक. अपनी सहज मुस्कान और मजेदार अंदाज से सबका दिल जीतने वाली गिरीजा, अब इंटरनेट की नई पसंद बन गई हैं. आइए जानते हैं कौन हैं ये 'ब्लू साड़ी वुमन'.
सोशल मीडिया पर गिरीजा ओक के वीडियो के बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है. किसी ने उन्हें 'सबसे खूबसूरत मराठी एक्ट्रेस' कहा तो किसी ने पूछा, 'ये ब्लू साड़ी वाली महिला कौन हैं?' X पर उनके फोटो और क्लिप्स तेजी से शेयर हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'Marathi actress #GirijaOak is trending all over Twitter after her blue saree look went viral.' इस वायरल वीडियो ने उन्हें रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया.
𝙒𝙝𝙤 𝙞𝙨 𝙂𝙞𝙧𝙞𝙟𝙖 𝙊𝙖𝙠? 𝙄𝙣𝙩𝙚𝙧𝙣𝙚𝙩 𝙛𝙖𝙡𝙡𝙨 𝙞𝙣 𝙡𝙤𝙫𝙚 𝙬𝙞𝙩𝙝 𝙝𝙚𝙧 𝙨𝙞𝙢𝙥𝙡𝙞𝙘𝙞𝙩𝙮
Marathi actress #GirijaOak has suddenly become one of the most talked-about names on Twitter after a photo of her in a blue saree and sleeveless blouse went viral. pic.twitter.com/JoKpqdU1Cx— Viral Vibe (@Viral_Vibe_) November 12, 2025Also Read
- रोमांटिक कॉमेडी के मैदान में उतरने को तैयार अजय देवगन, 'दे दे प्यार दे 2' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल!
- यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म का हुआ बुरा हाल! 5 दिन बाद भी आधा बजट नहीं वसूल पाई 'हक'
- तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, हाथ जोड़कर फैंस से मिलकर एक्टर बोले- 'मैं ठीक हूं...'
गिरीजा ओक का जन्म 27 दिसंबर 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था. वह वरिष्ठ मराठी अभिनेता गिरीश ओक की बेटी हैं. उन्होंने ठाकुर कॉलेज, मुंबई से बायोटेक्नोलॉजी में डिग्री ली और बाद में थिएटर व बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की. गिरीजा ने मराठी और हिंदी सिनेमा दोनों में काम किया है. मराठी फिल्मों गुलमोहर, लज्जा और नवरा माझा भावरा में उनकी अभिनय क्षमता की खूब सराहना हुई.
गिरीजा ओक ने बॉलीवुड में 2007 में आमिर खान की तारे जमीन पर से डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 'जबीं' का किरदार निभाया था. बाद में उन्होंने शोर इन द सिटी और शाहरुख खान की जवान में भी अहम भूमिकाएं निभाईं. टीवी पर वह लेडीज स्पेशल शो से भी जानी जाती हैं, जो मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करने वाली चार महिलाओं की कहानी पर आधारित था.
Who's this in the blue saree? Seen her trending drop the name if you know pic.twitter.com/GrqT3LsgGe
— Amaan (@its_amaan02) November 10, 2025
गिरीजा के वायरल वीडियो में वह अपने कॉलेज के दिनों की एक मजेदार घटना सुनाती हैं. उन्होंने बताया कि उनके फिजिक्स टीचर 'waves' को 'babes' बोलते थे. पूरा क्लासरूम हैरान था, जब तक कि उन्होंने समझाया, 'There are two types of babes – transitional and longitudinal babes.' इस मजेदार लम्हे को गिरीजा ने इतनी सहजता से बताया कि लोग उनकी बातों पर हंसते-हंसते दीवाने हो गए.
वायरल होने के बाद गिरीजा का फोन लगातार बजता रहा. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'मैं रिहर्सल में थी, तभी दोस्तों ने बताया कि सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है.' उन्होंने बताया कि कुछ अकाउंट्स ने उनके फोटो का गलत इस्तेमाल किया, लेकिन मराठी फैन्स ने उनका समर्थन किया. गिरीजा ने कहा, 'ये ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं, लेकिन मेरा काम हमेशा रहेगा. अगर लोग अब मेरा काम खोज रहे हैं, तो इससे खुशी होती है.'