'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' से सामने आया मनोज बाजपेयी का लुक, अलग अवतार में नजर आई अदा शर्मा, जानें कब दस्तक देगी फिल्म?
'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' की रिलीज डेट आ गई है. फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म को 'द केरला स्टोरी' के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने बनाया है, जबकि डायरेक्शन चिन्मय मांडलेकर के हाथ में है. पोस्टर्स पर लिखे टैगलाइन्स काफी पावरफुल हैं. जैसे- 'अब मेरी बारी है', 'मैं भारत को असफल नहीं होने दूंगा', 'भारत दिवालियापन के कगार पर है; उसे इसका पूर्वाभास था' और 'अगर मैं असफल हुआ तो... भारत असफल होगा.'
मुंबई: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' की रिलीज डेट आ गई है. फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म को 'द केरला स्टोरी' के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने बनाया है, जबकि डायरेक्शन चिन्मय मांडलेकर के हाथ में है. यह मनोज बाजपेयी और विपुल शाह की पहली फिल्म साथ है, जो पहले से ही काफी चर्चा में है.
अलग-अलग लुक में दिखे मनोज बाजपेयी
फिल्म के नए पोस्टर्स सोमवार को रिलीज किए गए हैं. इनमें मनोज बाजपेयी के अलग-अलग लुक दिखाए गए हैं, जो दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. एक पोस्टर में वे सूट में ब्रिफकेस लेकर अंधेरे गलियारे में चलते नजर आ रहे हैं. इससे फिल्म की गंभीर और तनाव भरी कहानी का अंदाजा लगता है. साथ ही अदा शर्मा का भी लुक सामने आया है. अदा शर्मा अलग अंदाज में नजर आ रही हैं, जो फिल्म में उनके रोल की झलक देता है.
पोस्टर्स पर लिखे टैगलाइन्स काफी पावरफुल हैं. जैसे- 'अब मेरी बारी है', 'मैं भारत को असफल नहीं होने दूंगा', 'भारत दिवालियापन के कगार पर है; उसे इसका पूर्वाभास था' और 'अगर मैं असफल हुआ तो... भारत असफल होगा.'
ये लाइनें बताती हैं कि फिल्म भारत की आर्थिक संकट की कहानी पर आधारित है. कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो चुपचाप देश को बचाने की लड़ाई लड़ता है. फिल्म असली घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है, जिसमें राष्ट्र की जिम्मेदारी और एक अकेले व्यक्ति की मेहनत दिखाई जाएगी.
निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर फिल्म का पहला लुक रिलीज किया था. अब नए पोस्टर्स के साथ रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. फिल्म में संगीत अमित त्रिवेदी का है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. यह कॉम्बिनेशन दर्शकों को और भी ज्यादा आकर्षित कर रहा है.
मनोज बाजपेयी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 'फैमिली मैन' जैसी सीरीज में भी दमदार परफॉर्मेंस दी है. इस फिल्म में वे गवर्नर के रोल में नजर आएंगे, जो देश को आर्थिक संकट से उबारने की कोशिश करता है. अदा शर्मा भी अपनी ताकतवर एक्टिंग से फिल्म को मजबूती देंगी. फिल्म की कहानी राजनीतिक ड्रामा और थ्रिलर का मिश्रण लग रही है. इसमें भारत को विश्व शक्ति बनाने वाली अनकही लड़ाई को दिखाया जाएगा. जहां कोई आर्मी नहीं, बस एक व्यक्ति की जिद और जिम्मेदारी है.
12 जून 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म गर्मियों के मौसम में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद जगा रही हैय पोस्टर्स देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है.