52 की उम्र में महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा से रचाई दूसरी शादी? सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा है ये वीडियो

महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की शादी के जोड़े में वायरल हो रही तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस हैरान थे कि क्या दोनों ने सच में शादी कर ली है. अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है.

Instagram (amit_dutta11)
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी और दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों शादी के पारंपरिक जोड़े में नजर आ रहे हैं. वीडियो में महिमा लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि संजय मिश्रा शेरवानी में दूल्हे के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों कैमरे के सामने पोज देते और एक इमारत से बाहर निकलते दिख रहे हैं, जिससे फैंस के बीच सवाल उठ गया, क्या महिमा चौधरी ने सच में संजय मिश्रा से शादी कर ली है?

सोशल मीडिया पर फैली यह अफवाह सच नहीं है. दरअसल, यह वीडियो किसी रियल शादी का नहीं बल्कि एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है.  यह वीडियो उनकी आने वाली हिंदी फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का प्रोमो है, जिसे सिद्धांत राज ने निर्देशित किया है.  

फिल्म की कहानी एक मध्यवर्गीय व्यक्ति दुर्लभ प्रसाद के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी दूसरी शादी समाज में कई मजेदार और भावनात्मक स्थितियां पैदा करती है.

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं. कई फैंस ने लिखा कि 'यह जोड़ी बिल्कुल अप्रत्याशित है लेकिन दिलचस्प लग रही है.' वहीं कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'संजय मिश्रा ने तो सबको चौंका दिया.' हालांकि, जब यह खुलासा हुआ कि वीडियो फिल्म का हिस्सा है, तो फैंस ने राहत की सांस ली और कहा कि 'अब फिल्म का इंतजार और बढ़ गया है.'

90 के दशक में महिमा चौधरी ने फिल्म ‘परदेस’ से अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी. फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान थे और इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने ‘धड़कन’, ‘लज्जा’, ‘दिल क्या करे’ और ‘बागबान’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया.